
राम किशोर रावत (माल/लखनऊ) :: विकासखण्ड में पंचायतों में कराये गये विकास कार्यो की पड़ताल करने दोपहर बाद दिल्ली की टीम सीधे रुदानखेड़ा गांव पहुंची।जहां लोगों से पेंशन,समूहों, मनरेगा सहित कराये गये विकास कार्यो की पड़ताल की।जिसमें कई लोगों ने आपत्तियां भी जतायीं, जिन्हें दबाने का प्रयास किया गया।केंद्र सरकार ने पंचायतों में कराये जारहे विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत विकास कार्यो की स्थलीय हकीकत जानने के लिये टीम को गांवों को भेजा।जो माल विकासखण्ड की रुदानखेड़ा पंचायत में दोपहर को पहुंची।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
जहां टीम ने पंचायत भवन में बैठकर पंचायत में कराये गये वित्तीयवर्ष 2016से2020तक के सभी कार्यो के दस्तावेज खंगालना शुरू किया।मौजूद लोगों से विधवा,विकलांग,और बृद्धावस्था पेंशन की जानकारी ली तो कई ने पेंशन न मिलने और कट जाने की बात बतायी।आवासों में में भी धांधली की दबी जुबान से शिकायत आयी जिसे दबा दिया गया।वहीं शौचालयों,खड़ंजों और नालियों की पड़ताल भी की जानी है जो कल यानी मंगलवार को की जानी है।इसके अलावा विकासखण्ड की शाहमऊ नौबस्ता, अटारी,माल,भानपुर, सैदपुर सहित सात ग्राम पंचायतों में कराये गये विकास कार्यो सहित अन्य योजनाओं से सम्बंधित जानकारियां भी जुटायेगी।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !