Breaking News

उझानी हाईवे पर कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दंपति की मौत

बदायूं। तेज़ रफ़्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा बदायूं-उझानी हाईवे पर बसोमा मोड़ के समीप अनियंत्रित हुई कार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार भी खंती में पलट गई, उनमें सवार बाल बाल बच गए।

वजीरगंज के गोठा निवासी सतेंद्र पाल सिंह 50 वर्ष पत्नी गुड्डो के साथ उझानी इलाके के गुठौना गांव में रिश्तेदारी में दसवें में शामिल होने बाइक से आ रहे थे। जैसे ही बाइक सवार दंपति बदायूं-उझानी हाईवे पर बसोमा मोड पर पहुंचे तभी सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सतेंद्र सिर के बल सड़क पर जा गिरे। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गुड्डो गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसा होते ही गोठा व गुठौना गांव से परिवार व रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुचकर ली जानकारी।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …