सूरज अवस्थी:मोहनलालगंज/लखनऊ । तहसील मोहनलालगंज में बने आपूर्ति विभाग के जिम्मेदारो की गलती का खामियाजा दोनो ब्लाकों के सैकड़ो कार्डधारकों को भुगतना पड़ रहा है । ग्रामीण कार्डधारकों ने बताया कि कोटेदारों से लेकर आपूर्ति विभाग के दफ्तर तक मे शिकायत करने के बावजूद ग्रामीण पात्र ग्रहस्थी के पात्र कार्डधारकों की समस्या की सुनवाई नही हो पा रही है । वही परेशान पीड़ित परिवारों ने जिला प्रशासन से हस्तपक्षेप कर निजात दिलाने की गुहार लगा दी है ।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
तहसील के दोनों ब्लाक क्षेत्रो में करीब 3200 से अधिक राशन कार्ड धारकों के परिवारों की कई यूनिट अचानक आपूर्ति विभाग के साफ्टवेयर से कट गई है । जिससे दोनों ब्लाकों के कार्डधारकों को पूरा राशन नही मिल पा रहा है , आरोप है कि विरोध जताने पर कोटेदार आपूर्ति दफ्तर पर पहुच भड़ास निकाल रहे है । आपूर्ति दफ्तर में तकनीकी खामी बताकर उन्हें नए सिरे से आवेदन कर कटी यूनिट जुड़वाने का फरमान जारी कर दिया जाता है , कई परिवार ऐसे भी है जिनकी आधे से अधिक यूनिट काट दी गयी है । लिहाजा ऐसे परिवारों को बाजार से मंहगा व उधार खाद्यान्य खरीदना पड़ रहा है । वही क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना को अमलीजामा पहनाने के दौरान आपूर्ति विभाग के अफसरों ने जल्दबाजी में ठेके पर पंचायतवार पात्र आवेदन पत्रों की साफ्टवेयर पर फीडिंग कराई , इसी जल्दबाजी में कई राशन कार्डों में माता पिता ,पति पत्नी , और बच्चों के नाम सहित आधार नम्बर फीड करने में गलतियां हो गयी जिसका खामियाजा पीड़ित कार्डधारक परिवारों को चुकाना पड़ रहा है । इस तरह की शिकायतों के बावजूद आपूर्ति विभाग के अधिकारी हल तलाशने के बजाय पीड़ित ग्रामीण परिवारों को इधर उधर दौड़ाते है ,और ग्रामीण कार्डधारक अफसरों की ड्योढ़ी के चक्कर काट काट कर परेशान हो चुके है , लेकिन समस्या का समाधान अब तक नही हो पाया है । जिससे ग्रामीण कार्डधारकों में जिम्मेदारो की लापरवाही को लेकर खाशा रोष व्याप्त है । जब ग्रामीण इस विषम समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के पास पहुच उन्हें अपनी समस्या से रूबरू कराया तो उनके साथ आपूर्ति दफ्तर पहुच पूर्ति निरीक्षक अशोक चौराशिया से बात की तो उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र में सैकड़ो की संख्या में जिनके परिवार का नाम व आधार नम्बर गलत फीड हो गया है , ऐसे कार्डधारकों की सूची सम्बंधित कार्डधारकों को भेजकर सही विवरण मांगा गया है । और जानकारी आते ही कार्डधारकों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा । लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि अब इस समस्या का निस्तारण नही हो सका है और पात्र ग्रहस्थी के पात्र कार्ड धारक परिवार जिम्मेदारो की गलतियों का खामियाजा भुगतने को मजबूर है ।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !