Breaking News

निगोहा क्षेत्र में मनाया गया वृक्षारोपण साथ ही सुनी ग्राम प्रधानों की समस्याएं…..

सूरज अवस्थी:लखनऊ।मोहनलालगंज निगोहा थाना क्षेत्र के  शेरपुर लवल मजरा गोसाई खेड़ा ग्राम मे वृक्षारोपण कार्यक्रम मनाया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम में  उपस्थित हाई कोर्ट के जज  श्री रितुराज अवस्थी जी  द्वारा पेड़ लगाया गया जिसमें प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम में एसडीएम, सूर्यकांत त्रिपाठी  ,विकास खंड अधिकारी भोलानाथ कनौजिया, उनके साथ नायाब तहसीलदार ने भी वृक्षारोपण किया गया साथ ही एसडीएम व प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव के प्रधानों की समस्या सुनी ग्राम प्रधानों द्वारा बताया गया कि उनके यहां ग्राम समाज की जमीन पर दबंग व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है

कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी उसे मुक्त नहीं कराया जा सका ग्राम प्रधानों की समस्या शिकायत को संज्ञान में लेकर एसडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी ने प्रधानों की समस्या व ग्राम समाज की जमीन पर हुए अवैध कब्जों को हटवाने के लिए आश्वासन दिया और कहा कि जल्द ही उनके द्वारा आरोपियों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाएगी इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का महत्व भी बताया गया उन्होंने बताया कि वृक्ष वायुमंडल की कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करने के साथ साथ प्राणियों को ऑक्सीजन देते हैं इसके अलावा वर्षा में भी वृक्ष सहायक होते हैं इसलिए हम सबको वृक्ष अवश्य लगाने चाहिए इस मौके पर कई गांवों के जैसे प्रधान अरविंद कुमार सिंह शेरपुर लवल ,प्रधान ज्ञानेंद्र सिंह लालपुर, समाजसेवी आई पी सिंह, प्रधान अमृतलाल नदौली ,मनोज बाबा, गौरव सिंह, हरी नारेंद्र मौर्या, त्रियोगी मौर्या, शमशेर बहादुर सिंह (दरोगा), निगोहा थानाध्यक्ष जगदीश पांडे एवं दिलशाद खान साथ ही निगोहा क्षेत्र  के सैकड़ों वरिष्ठ सम्मानित नागरिक  उपस्थित थे

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …