Breaking News

दरभंगा

बिहार :: दिल्ली में यंग इंडिया मार्च 7 फरवरी को, दरभंगा से सैकड़ों छात्र छात्राओं का जत्था रवाना

दरभंगा : 7 फरवरी को दिल्ली में आहुत यंग इंडिया अधिकार मार्च में शामिल होने के लिए जिले से सैकड़ों छात्र-नौजवानो का जत्था आइसा के बिहार राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी, जिला अध्यक्ष प्रिंस कुमार कर्ण एवं इनौस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह जिला सचिव गजेन्द्र नारायण शर्मा, जिला …

Read More »

बिहार :: अनाज की कालाबाजारी को लेकर एमओ बोले छोटा-मोटा मामला को हाईलाइट मत कीजिए

दरभंगा : बहादुरपुर प्रखंड में प्रशासन के नाक के नीचे अनाज कालाबाजारी का मामला प्रकाश में आया है।दरअसल बात यह है कि बुधवार की दोपहर लगभग 1 बजे प्रखंड मुख्यालय स्थित खाद्दान्न गोदाम से जन वितरण प्रणाली विक्रेता के लिए वाहन से अनाज भेजा गया था।प्रखंड गोदाम के चंद कदमों …

Read More »

बिहार :: रोटरी क्लब दरभंगा मिडटाउन द्वारा एम आर टीकाकरण कैंप, 836 बच्चों को दिया गया खसरा – रूबेला का टीका

डेस्क : रोटरी क्लब दरभंगा मिडटाउन द्वारा ज़िला प्रतिरक्षण विभाग के सहयोग से मध्य विद्यालय,मथुरापुर, कबीरचक में एम आर टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया।  इस शिविर में कक्षा 1 से 8 तक के करीब 836 बच्चों को खसरा एवं रूबेला का टिका दिया गया। क्लब के अध्यक्ष डॉ कन्हैया …

Read More »

बिहार :: गरीब असहाय लोगों की सेवा करते हुए लायंस क्लब दरभंगा टाउन ने पूरा किया एक साल

दरभंगा : लायंस क्लब दरभंगा टाउन का पहला चार्टर एनिवर्सरी प्रोग्राम कृष्णा रेसीडेंसी में हुआ जिसका शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायंस क्लब ( बिहार,झारखंड ) लायन डॉक्टर एस के पांडे ,फर्स्ट वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अमिताभ चौधरी ,सेकंड वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय अवस्थी, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पवन कुमार सुरेका लायंस क्लब …

Read More »

बिहार :: ससुराल में संदिग्ध स्थिति में मिली महिला की लाश, दहेज दानवों की भेंट चढ़ने की आशंका

दरभंगा : विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के धर्मपुर मोहल्ले में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई। मृतका की पहचान अजय कुमार दास उर्फ मूसा की पत्नी गौरी देवी(20)के रूप में की गई है। मृतका के पिता उसके ससुराल वालों पर दहेज की खातिर उनकी बेटी की हत्या करने …

Read More »

बिहार :: 97वीं जयंती पर याद किये गये पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्र, विद्यापति सेवा संस्थान ने की भारत रत्न सम्मान देने की मांग

दरभंगा (विजय सिन्हा) : पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्र जयंती पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्थानीय महाराजा महेश ठाकुर मिथिला महाविद्यालय में विद्यापति सेवा संस्थान द्वारा एमएलएसएम कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विद्यानाथ झा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्थान के महासचिव …

Read More »

बिहार :: बीते सप्ताह दरभंगा प्रक्षेत्र में 2009 गिरफ्तार – आईजी

दरभंगा : पुलिस महानिरीक्षक पंकज दराद ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर प्रक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 10 जिलों से 47 शीर्ष अपराधी सहित 2009 आरोपितों की गिरफ्तारी की गई है।  उन्होंने बताया कि इस बीच 6 आर्म्स सहित 11 कारतूस की बरामदगी की गई है। वहीं 41 …

Read More »

बिहार :: दरभंगा के कुमार मदन मोहन बने “लैगिंक शोषण प्रतिरोध” के मास्टर ट्रेनर

दरभंगा : बाल लैंगिक शोषण विषय पर यूनिसेफ पटना बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट पटना एवं अर्पण संस्थान मुंबई के द्वारा बिहार में मास्टर ट्रेनर्स तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। पिछले महीने 38 जिला के 120 मास्टर प्रशिक्षकों को 3 स्टार होटल राजगीर रेजिडेंसी में प्रशिक्षण दिया गया। उपरांत 20 …

Read More »

बिहार :: राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत इंसाफ मंच का नागरिक मार्च

दरभंगा : आई आई टी खड़गपुर के प्रोफेसर आनंद तेलतुंबड़े की संभावित गिरफ्तारी व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार पर मोदी राज में हो रहे हमले के खिलाफ इंसाफ मंच के बैनर तले राज्यव्यापी आवाहन पर नागरिक प्रतिवाद निकाला गया। प्रतिवाद मार्च पोलो मैदान से निकल कर समाहरणालय होते …

Read More »

बिहार :: दरभंगा में “जोश स्पोर्ट्स फेस्ट-2019” का आयोजन 3 फरवरी से

दरभंगा (विजय सिन्हा) : मिथिला माइनोरिटी डेंटल कॉलेज में आगामी 3 फरवरी से आयोजित किये जाने वाले जोश फेस्ट को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए श्री इम्बेसात शौकत ने पत्रकारों को 3 से 9 फरवरी 2019 तक कॉलेज द्वारा जोश स्पोर्ट्स की आयोजन की …

Read More »