Breaking News

बिहार :: ससुराल में संदिग्ध स्थिति में मिली महिला की लाश, दहेज दानवों की भेंट चढ़ने की आशंका

दरभंगा : विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के धर्मपुर मोहल्ले में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई। मृतका की पहचान अजय कुमार दास उर्फ मूसा की पत्नी गौरी देवी(20)के रूप में की गई है। मृतका के पिता उसके ससुराल वालों पर दहेज की खातिर उनकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने धर्मपुर पहुंचकर महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। 

बताया जाता है कि महिला के शव पर चोट का कोई निशान नहीं पाया गया है। उसकी मौत की खबर सुनकर वहां लोगों की काफी भीड़ जुट गई थी। बताया जाता है कि गौरी देवी की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी। दोपहर करीब तीन बजे उसके पिता रोते हुए अचानक सदर थाना पहुंच गए थे।

 वे मृतका के ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। उनके साथ पुलिस गौरी के ससुर रामचन्द्र दास के घर पर पहुंची। हालांकि वह इलाका विश्वविद्यालय थाना के अंतर्गत पड़ने की वजह से वहां की पुलिस को मामले की सूचना दी गई। इसके बाद विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने वहां पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतका बहादुरपुर प्रखंड के प्रेमजीवर पंचायत के पुरखोपट्टी की है। इस गाँव के बैजनाथ दास की 19 वर्षीय पुत्री गौरी कुमारी का विवाह हिन्दू रीति रिवाज से आदर्श विवाह के रूप में पाँच महीना पूर्व विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत लक्ष्मीसागर के धरमपुर मोहल्ला निवासी अजय दास से हुई थी। लड़की के पिता बैजनाथ दास ने आरोप लगाया है कि दो महीने तक ससुराल में रहने के बाद पूरे ससुराल वालो की ओर से दहेज की माँग की जाने लगी और उसके साथ मारपीट भी होने लगा। लड़की के पिता ने दो महीना पूर्व बेटी को अपने मायके बुला लिया। पुनः सगे संबंधियों के समझाने के बाद एक महीना पहले उन्होंने अपनी लड़की गौरी को ससुराल भेज दिया। लेकिन आज अचानक खबर मिली कि ससुराल वालो ने उक्त लड़की की हत्या कर फरार हो गए! इस संबंध में मृतका के पिता के बयान पर विश्वविद्यालय थाना में एक प्राथमिकी 31/19 दर्ज कर ली गई है।

बताया जाता है कि मृतका के भैसुर व उसकी पत्नी घर से फरार हैं। वहीं उसका पति बगल के मंदिर के पास रोता-बिलखता पाया गया। विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष जितेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *