Breaking News

मुख्यमंत्री ने आगरा में सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए जमीन खरीदने की अनुमति दी

– बुलंदशहर में बनेंगा दो लेन का रेलवे ओवरब्रिज


राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए आगरा के खैराबाद में 50 मेगवाट का सोलर प्लांट लगाने के लिए 270 एकड़ जमीन खरीदने की अनुमति दे दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकृत ट्वीटकर अकाउंट पर दी गई जानकारी के मुताबिक आगरा के खैराबाद के ग्राम अटा, घुसियाना, सरेंडा में जैक्सन पावर प्रालि. द्वारा 50 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाने के लिए 270 एकड़ जमीन खरीदा जाएगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसके अलावा ट्वीट कर अमरोहा के तहसील हसनपुर के अनावासीय भवनों के निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। बुलंदशहर में मेरठ खुर्जा रेल मार्ग पर 26 करोड़ की लागत के दो लेन रेल उपरिगामी पुल के निर्माण की मंजूरी दी गई है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …