पटना (संजय कुमार मुनचुन) : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग में दीप प्रज्ज्वलित कर कोरोना संक्रमण के विरूद्ध अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

मुख्यमंत्री ने रात्रि 9 बजे 9 मिनट तक अपने आवास पर दीप जलाकर कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव में बिहारवासियों के साथ अपने संकल्प को प्रदर्शित किया।

उन्होंने कहा कि इससे हमारी दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत हुई है। हमें पूरा विश्वास है कि सम्पूर्ण देशवासियों की एकजुटता से हम सब जल्द ही कोरोना संक्रमण से मुक्ति पाने में सफल होंगे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !