Breaking News

आज रात 9 बजे 9 मिनट तक बत्ती गुल कर दीये जलाएं, सार्वजनिक व आपातकालीन जगहों की लाइट नहीं होगी बंद

दरभंगा : देश में कोरोना बीमारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 130 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन के उद्देश्य से माननीय प्रधानमंत्री महोदय श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा 05 अप्रैल दिन रविवार को रात्रि 09 बजे 9 मिनट के लिये अपने-अपने घरों की लाइट बंद कर दीये जलाने का आह्वाहन किया गया है।


प्रधानमंत्री मोदी के आह्वाहन पर विद्युत विभाग, बिहार सरकार से प्राप्त निदेश के आलोक में जिला पदाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा स्पष्ट किया गया है कि 5 अप्रैल दिन रविवाऱ के रात्रि 09 बजे घरेलू उपयोग में लाये जा रहे बिजली के लाइटों को बंद रखा जा सकता है। शेष विद्युत उपकरणों को बंद रखने की जरूरत नहीं है।


उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों एवं आपातकालीन सेवा में जलाये जा रहे लाइट जैसे स्ट्रीट लाइट, सरकारी कार्यालय, अस्पताल, पुलिस लाइन, आपदा संचालन केन्द्र, क्वारंटाइन सेन्टर, आइसोलेशन सेन्टर, स्वास्थ्य केन्द्र, नर्सिग होम आदि के लाइट बंद नहीं किये जायेगे। इन संस्थानों के लाइट बंद करने की जरूरत नहीं हैं.


दिनांक 05 अप्रैल 2020 आज रविवार को रात्रि 09 बजे घरों के लाइट बंद करने के प्रधानमंत्री के आह्वाहन के संदर्भ में ऊर्जा विभाग, बिहार के प्रधान सचिव श्री प्रत्यय अमृत द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यह निदेश जारी किया गया है।


इस वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में डी.एम. डॉ. त्यागराजन एस.एम., सिटी एस.पी. योगेन्द्र कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी पुष्पेश कुमार, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा, डीआईओ राजीव झा आदि उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …