
राम किशोर रावत (माल/लखनऊ) :: नेहरू युवा केंद्र लखनऊ के तत्वाधान में जिला युवा समन्वयक सुश्री पुष्पा सिंह के निर्देशन में मलीहाबाद गोपेश्वर गौशाला परिसर 3 दिवसीय आवासीय स्वैच्छिक कार्य शिविर का आज प्रमाण पत्र वितरण के साथ समापन किया गया। कार्यशाला के अंतिम दिन सभी युवाओं ने योग साफ सफाई के साथ ग्राम पंचायत सरावा में सभी स्वयंसेवको ने गांव में रैली और साफ सफाई संबंधी नारो के साथ ग्रामीणों को अपने परिवेश की साफ सुथरा रखने के लिये जागरूक किया। साथ ही यह भी बताया गया कि गंदगी से बहुत सी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है इस लिए साफ सफाई का रखो ध्यान बीमारी से रहो निरोग रहने को बहुत से उपाय बताए।कार्यक्रम को पूर्ण सहयोग देने में योग गुरु मुनींद्र जी व गौशाला प्रबंधक उमाकान्त गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

अपराह्न जिला युवा समन्वयक सुश्री पुष्पा सिंह द्वारा इस शिविर में आये सभी ब्लॉकों के स्वयं सेवकों इस कार्यशाला में जो भी कुछ सीखा उसको अपने रहने वाले सभी ग्रामीणों को बताना है
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इसपर सभी को प्रेरित करना है इसका आग्रह किया। तत्पश्चात सुश्री पुष्पा सिंह द्वारा युवाओं को उनके कार्यों को लेकर प्रमाण पत्र देकर सभी को गौशाला परिवार से विदाई दी। इस अवसर पर पूर्व एनवाईसी ब्रजेश कुमार सुमित पाण्डेय,नवीन मिश्रा,अवधेश शाहू, शीबू गुप्ता, ईशु शर्मा एनवाईसी शाश्वत शुक्ला मनीष यादव अनूप कुमार रवि रावत,प्रकाश नारायण अंकिता भारती स्वाती सिंह आदि ने सभी कार्यक्रमों में अपना योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। जिला युवा समन्वयक व गौशाला परिवार द्वारा सभी आये हुए स्वयं सेवको को उनके उज्ज्वल भविष्य की।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !