
विमलेश तिवारी (लखनऊ) :: बीकेटी तहसील के ग्राम पंचायत सैरपुर विकासखंड चिनहट के अंतर्गत तालाब की भूमि को पाटकर बाजार निर्माण कराया जा रहा है जिसकी शिकायत उच्चाधिकारियों तक की जा चुकी है तालाब की गाटा संख्या 130 है बिना प्रस्ताव आंख मूंदकर किए जा रहे निर्माण में आखिर किस अधिकारी की सहभागिता है जो सरकारी धन का इस प्रकार से दुरुपयोग कर रहा है एक तरफ सरकार द्वारा जल संरक्षण हेतु तालाबों को संरक्षित करने की योजना चलाई जा रही है वहीं दूसरी तरफ सिलेक्ट और इलेक्टेड मेंबरान के द्वारा योगी सरकार की प्रमुख योजना तालाब को संरक्षित करने की जिस पर अमल न किया जाना आखिर क्या दर्शा रहा है मुख्यमंत्री के आदेश को ठेंगा दिखाने का काम यदि चुनेंगे मेंबर करेंगे तो लोकतंत्र का मायने क्या रह जाएगा इस प्रकार की मनमानी का उद्देश्य क्या है इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई है लेकिन फिर भी निर्माण कार्य जारी रहा कारण कुछ भी हो जब जब सरकारी नुमाइंदे और ग्राम
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
पंचायत के प्रधान ही सरकार के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं तो आम जनता कैसे करेगी सोचने वाली बात है जानबूझकर किए गए इस कृत्य पर अब क्या हल किया जाएगा वह तो फिलहाल नहीं कहा जा सकता क्योंकि बातें बनाने में और खेल करने में सिलेक्टेड और इलेक्टेड लोगों के क्या कहने जांच भी उन्हीं को मिलेगी जिन्होंने चोरी की है इसलिए जांच भी उन्हीं के पक्ष में होगी इससे इनकार नहीं किया जा सकता फिलहाल सरकार की योजनाओं पर सरकारी अफसर ही अमल नहीं कर रहे हैं तो संरक्षित भूमि और तालाब कैसे बचेंगे जब सरकारी और चुने गए नुमाइंदे इस प्रकार का काम करते रहेंगे वही मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान तक पहुंच चुका है अब देखने वाली बात होगी कि आला अधिकारी इस बात को कितनी गंभीरता से लेते हैं यह तो समय ही बताएगा।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !