डेस्क : अगर किसी उपभोक्ता का नाम पीओएस (पाइंट ऑफ सेल ) मशीन मेें दिखाई नहीं भी दे तो भी पीडीएस डीलर उसके आधार कार्ड का सत्यापन करके राशन उपलब्ध करायेगा. इसके लिए वह बाध्य है. हालांकि, बाद में डीलर को इसकी सूचना इ-पीओएस अपलोड करनी होगी. साथ ही आधार कार्ड की ली गयी छाया प्रति के आधार पर अनुमंडल अधिकारियों से सुनिश्चित कराना होगा कि संबंधित उपभोक्ता अपात्र की श्रेणी में शामिल नहीं किया गया है.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस आशय के दिशा निर्देश खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अपर सचिव अनिमेष कुमार ने हाल ही में जारी किये हैं. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने यह व्यवस्था विशेष परिस्थितियों के लिए की है. अपर सचिव की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक पीओएस मशीन से खाद्यान्न वितरण में आने वाली दिक्कतों के आकलन के लिए आठ जिलों गया, जहानाबाद, रोहतास, कैमूर, मुजफ्फरपुर , शिवहर, गोपालगंज और सुपौल में विशेष समीक्षा की गयी.

पीओएस मशीन के संचालन में परेशानी
समीक्षा में पाया गया कि पीओएस मशीन के संचालन में कई तरह की दिक्कत आ रही हैं. इसकी वजह से सभी उपभोक्ताओं को खाद्यान्न बांटना संभव नहीं हो पा रहा है.
चूंकि हर हाल में प्रत्येक पात्र उपभोक्ता को खाद्यान्न देने की अनिवार्यता है, इसलिए तकनीकी कठिनाइयों के दूर होने तक तैयार किया गया हाइब्रिड मॉडल लागू किया जायेगा. इस मॉडल में नेटवर्क न होने व दूसरी तकनीकी बाधा को दूर करने तक के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !