Breaking News

कोरोना संकट: डीजीपी ने योगी को भेंट किए 20 करोड़

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: डीजीपी एचसी अवस्थी ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर भेंट कर उन्हें 20 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। यह धनराशि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए चलाए जा रहे राहत कार्यों में खर्च की जाएगी। यह धनराशि मुख्यमंत्री कोविड केयर फंड में जमा की जाएगी। प्रदेश के पुलिस विभाग के सभी कर्मचारियों ने डीजीपी की अपील पर अपने एक दिन के वेतन के स्वैच्छिक योगदान से 20 करोड़ रुपये एकत्र किए थे। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल व संजय प्रसाद व एडीजी कानून-व्यवस्था पीवी रामा शास्त्री समेत अन्य भी मौजूद रहे।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …