पटना (संजय कुमार मुनचुन) : सूचना एवं जनसंपर्क सचिव अनुपम कुमार ने बुधवार को बताया कि कोरोना संक्रमण की समीक्षा लगातार उच्च स्तर पर की जा रही है और अभी तक की जो स्थिति है उसमें 70 केस पॉजिटिव पाये गए हैं और टोटल टेस्ट अभी तक 8297 किये गए हैं. हमारे यहां कुल आपदा राहत केंद्र जो दिहाड़ी मजदूरों के लिए विभिन्न शहरों में चलाए जा रहे हैं उनकी संख्या आज तीन बढ़ी है. अब 53 ऐसे केंद्र चलाये जा रहे हैं पूरे राज्य में और इनमें 25 हजार लोग इसका लाभ ले रहे हैं.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जो कोरेन्टाइन कैम्प है जिनमें लोग आए थे बहुत पहले जिनका पीरियड पूरा हो गया है उनकी संख्या कम हुई है आज के दिन में कुल 8095 पंचायत स्तरीय कैम्प चल रहे हैं और उनमें 7899 लोग रह रहे हैं. जिनको भोजन,आवासन के साथ चिकित्सा की भी सुविधा दी गई है. हमलोग के पास बिहार के बाहर जो लोग रह रहे हैं विभिन्न राज्यों में उनके यहां लगातार कॉल्स और मैसेज आते हैं और हमलोग लगातार इसकी मोनिटरिंग करते हैं.

मुख्य रूप से बिहार कमिश्नर के यहां जो कंट्रोल रूम बना हुआ है, उसके अलावा आपदा प्रबंधन में भी बना हुआ है, मुख्यमंत्री सचिवालय में भी कॉल्स आते हैं. तो अभी तक 59390 कॉल्स और मैसेज प्राप्त हुए हैं और चूँकि ये कई ग्रुप में आते हैं .कॉल्स जिसमे एक कॉल्स में कई लोग शामिल होते हैं तो लगभग 10 लाख लोगों के बारे में सूचना प्राप्त हुई है और इनको मुख्यमंत्री राहत कोष द्वारा जो राशि देय है वो दिया जा रहा है और अभी तक इसमे कुल रजिस्ट्रेशन 30.26 लाख लोगों की हुई है.
जो राशि ट्रांसफर हो चुकी हैं वो है 6.67 लाख है और इसकी जाँच लगातार जारी है और शीघ्र ही बचे हुए आवेदन को जाँच के बाद राशि ट्रांसफर की जाएगी. इसके लिए 50 करोड़ की एडिशनल राशि भी रिलीज कर दी गई है,10 करोड़ पहले भी दिए गए थे. बिहार फाउंडेशन के द्वारा जो राहत केंद्र चलाया जा रहा है उसमे भी लगातार बढ़ोत्तरी की जा रही है. 9 राज्यों के अभी 12 शहरों में 50 केंद्र चल रहे हैं. कल तक ये 48 थे 2 बढ़ाये गए हैं, और इनमें अभी तक 6,81,000 लाभुक हैं जो शरू से ही इसका लाभ ले रहे हैं.
जो पेंशन तीन महीने का एडवांस दिया जा रहा है उसमे भी लगभग काम पूरा हो गया है और उसमे 84.76 लाख कुल पेंशनधारियों को बिहार में उनमें से अभी 83.84लाख लोगों को ये तीन माह की राशि उनके खाते में ट्रांसफर कर दी गई है और ये अमाउंट 1 हजार 6 करोड़ होता है, बहुत कम लोग बचे हुए हैं और उन्हें भी बहुत जल्द ये राशि उनके खातों में दे दी जाएगी.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !