Breaking News

कोरोना वायरस: यूपी में 22 तक स्कूल-कॉलेज बंद, राज्य में अब तक 11 मरीज : सीएम योगी

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेश में सभी स्कूल और कॉलेज को 22 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है। अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यह फैसला लिया। 20 मार्च को इस मामले पर समीक्षा बैठक होगी। उसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि राज्य में अबतक कोरोना वायरस के 11 केस सामने आए हैं। हालांकि अभी इसे महामारी घोषित नहीं किया गया है। दिल्ली सरकार ने गुरुवार को कोरोना को महामारी घोषित किया था।

लखनऊ में मीडिया को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 22 मार्च तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद करने का फैसला किया गया है। जहां परीक्षाएं चल रही हैं, वो स्कूल-कॉलेज परीक्षा खत्म होने के बाद बंद किए जाएंगे। सीएम योगी ने कहा कि 22 मार्च तक बेसिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा या टेक्निकल, स्किल डेवलपमेंट के इंस्टीट्यूट को बंद करने का फैसला किया गया है। 20 तारीख को एक बार फिर हम स्थिति का जायजा लेंगे।

सीएम योगी ने कहा कि लखनऊ में केजीएमयू, पीजीआई और अलीगढ़ में जांच की सुविधा शुरू है। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज और बीएचयू में भी लैब तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। सीएम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ ही आईएमए के सहयोग से हमने अपनी पूरी व्यवस्था की समीक्षा की है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …