Breaking News

किसान हित से जुड़ी किसी भी योजना की राशि लैप्स नहीं होनी चाहिए : कृषि मंत्री

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि किसी भी योजना की धनराशि लैप्स नहीं होनी चाहिए। साथ ही बीज वितरण के कार्य में भी तेजी लाई जाए और आवंटित धनराशि का शीघ्र उपभोग सुनिश्चित किया जाए। वह शुक्रवार को कृषि निदेशालय के सभागार में विभाग के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं का लाभ किसानों को सीधे मुहैया कराया जाए। सभी योजनाओं में आवंटित बजट का शत प्रतिशत उपभोग शीघ्र सुनिश्चित किया जाए।

कृषि विभाग के फार्म पर कार्य कर रहे मजदूरों का भुगतान लंबित होने पर अधिकारियों को कड़ी नाराज़गी जताते हुए शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सोलर पंप की स्थापना के कार्य में भी तेजी लाई जाए। विज्ञापन के माध्यम से किसानों को सोलर पम्प के प्रति आकर्षित किया जाए। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अधिक से अधिक किसानों को सोलर पम्प से लाभान्वित किया जाए। कृषि यंत्रीकरण एवं तकनीकी प्रसार पर भी विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

इसके अतिरिक्त स्प्रिंकलर सेट के वितरण लक्ष्य को भी शीघ्र पूर्ण कराया जाए।कृषि मंत्री ने कहा कि सभी जनपदों में अधिक से अधिक एफपीओ को क्रियाशील करें। साथ ही यदि किसी एफपीओ के पास साधन और संसाधन उपलब्ध हैं और वह एक से अधिक जनपद में काम कर सकता है तो उनसे एक से अधिक जनपद में कार्य लिया जा सकता है। श्री शाही ने आरकेवीवाई योजना की प्रगति की समीक्षा में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वित्त विभाग में लंबित मामलों में व्यक्तिगत सम्पर्क कर प्रकरण का निस्तारण कराएं।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …