
सुखलाल : लखनऊ। राजधानी में बीजेपी पार्षद की दबंगई चरम सीमा पर पहुंच गई है। जिसमें एक मामला थाना बाजार खाला क्षेत्र का सामने आया है। जहां बीजेपी पार्षद संतोष कुमार राय पर आरोप है कि उनके गुर्गों ने महिला सफाई कर्मचारियों से अभद्रता की है। जिसके बाद सफाई कर्मचारियों ने पुलिस को पार्षद और उसके गुर्गों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं 24 घंटे तक पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई ना होने पर संविदा सफाई कर्मचारियों ने थाने का घेराव कर आक्रोश दिखाया।आपको बता दें कि संतोष कुमार राय भवानीगंज वार्ड के पार्षद हैं। पार्षद और उनके गुर्गों पर महिला सफाई कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने का आरोप है।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
वहीं कर्मचारियों के विरोध पर पार्षद ने सफाई कर्मचारी को नौकरी से निकालने की धमकी भी दी है। बताया जा रहा है कि ऊंची पहुंच के चलते पुलिस प्रशासन भी पार्षद के खिलाफ कार्रवाई ना करने पर मजबूर हो गयी है। क्षेत्रवासियों ने पार्षद के ऊपर सवालिया निशान उठाए हैं। सफाई कर्मचारियों ने पार्षद पर आरोप लगाते हुए कहा कि पैसा लेकर कर्मचारियों को भरने का काम किया था। इससे पहले भी पार्षद और उसके गुर्गों द्वारा सफाई कर्मचारियों से अभद्रता की थी। जिसके बाद शिकायत करने पर पार्षद ने 10 सफाई कर्मचारियों को काम से निकाल दिया था।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !