
विमलेश तिवारी : लखनऊ। राजधानी के ठाकुरगंज क्षेत्र में घंटा घर पर एक सामाजिक संगठन द्वारा गरीब लोगों को खाने का राशन बांटा गया। घंटाघर के पास झोपडी झुग्गी में रहने वाले गरीब लोगों की मदद के लिए सतखंडा चौकी इंचार्ज राहुल द्विवेदी भी सामने आए। मानव सहायता एवं परामर्श एसोसिएशन एनजीओ की संचालिका हिना खान का कहना था, कि हम लोग हमेशा गरीबों की मदद करते रहते हैं।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
और साथ ही साथ अगर किसी को मदद की हमारी जरूरत होती है तो हम लोग आगे बढ़कर उसकी मदद करने की कोशिश करते हैं। इससे पहले भी हम लोग कई जगह अपने कैंप पर लगवा कर लोगों को चिकित्सा शिक्षा और रोजगार के बारे में जागरूक भी कर चुके हैं। साथ ही साथ उन्होंने सब इंस्पेक्टर राहुल द्विवेदी का भी धन्यवाद किया जिन्होंने गरीबों की मदद के लिए आगे बढ़कर इस प्रोग्राम में हिस्सा लिया और साथ ही साथ गरीबों को खाने पीने का सामान भी बांटा। वहीं सब इंस्पेक्टर राहुल द्विवेदी का कहना था कि वह सब कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। जिससे गरीब और लाचार लोगों की वह ज्यादा से ज्यादा मदद कर पाए।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !