
कमलेश वर्मा : मलिहाबाद/लखनऊ।शुक्रवार देर रात घर से निकले किसान का शव गांव के बाहर एक गढ्ढे में संदिग्ध अवस्था मे पड़ा मिला। सुबह उधर से गुजरे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुचे परिजनों ने किसान की हत्या किये जाने की आशंका जताई है मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे दिनेश ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाई की बात कही है खड्सरा निवासी रामेश्वर यादव(50) शुक्रवार देर शाम घर से निकला था। शनिवार सुबह उसका शव गांव के बाहर एक गड्ढे में मुँह के बल पड़ा मिला है। मुँह कीचड़ में धसा था शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नही पाये गए। जानकारी के मुताबिक मृतक किसान व टेंट व्यवसाई शराब पीने का भी आदी था। प्रथम दृश्या तो यही लग रहा है मृतक घर से शराब पीने के लिए निकला हो और ज्यादा नशे में होने के कारण गड्ढे में गिर गया हो जिससे उसकी मौत हो गयी हो। क्योकि उसके शरीर पर उसके शरीर पर कोई ऐसी चोट या निशान नही दिख रहा हो जो हत्या को तरफ इशारा कर रहा हो।अपराध निरीक्षक वहीद अहमद ने बताया कि फिलहाल परिजनों को तहरीर पर गहनता से पड़ताल की जा रही है। साथ ही साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी गुड़िया देवी बेटे दिनेश यादव,राज यादव,शिवम यादव तथा शिवा यादव व एक बेटी मुस्कान है।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !