
सूरज अवस्थी : लखनऊ। मोहनलालगंज ब्लाक के ओडीएफ ग्राम पंचायत लालपुर में भारत सरकार के सचिव आलोक प्रेम नागर के द्वारा पंचायत लर्निंग सेंटर का निरीक्षण किया गया और सभी के द्वारा वृक्षारोपण भी लालपुर में किया गया और गांव की साफ सफाई के बारे में भी जानकारी ली गई गांव की साफ सफाई के बारे में देखकर सफाई कर्मियों की भी तारीफ की और सबसे ज्यादा श्रेय प्रधान ज्ञानेंद्र सिंह को जाता है क्योंकि गांव को साफ और स्वच्छ बनाने की मुहिम प्रधान ज्ञानेंद्र द्वारा ही सबसे पहले छेड़ दी गई थी प्रधान ज्ञानेंद्र ने यह सपना देखा था कि हमें अपने गांव को पूरी तरीके से साफ और स्वच्छ बनाना है और ज्ञानेंद्र प्रधान ने यह कर भी दिखाया और अपने गांव का नाम ज्ञानेंद्र प्रधान ने रौशन भी कर दिया इसलिए यह श्रेय सबसे ज्यादा ज्ञानेंद्र प्रधान सिंह को जाता है
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
भारत सरकार के सचिव आलोक प्रेम नागर ने गांव को स्वच्छ देख सफाई कर्मियों की तारीफ की उन्होंने कहा कि वाकई लालपुर गांव स्वच्छता की ओर बढ़ रहा है अगर ऐसे ही सारे गांव में सफाई हो तो हकीकत में एक दिन भारत स्वच्छता की श्रेणी में आ जायेगा लालपुर गांव में बने लर्निंग सेंटर का भी निरीक्षण किया और लोगों को जानकारी दी कि अब आपको इधर उधर जाने की जरूरत नहीं है आपको सारी सुविधाएं गांव में बने लर्निंग सेंटर पर ही उपलब्ध हो जाएंगी जो काम जनसेवा केंद्रों में हो रहे हैं वही काम अब आपके गांव में बने लर्निंग सेंटर पर भी आसानी से हो जाएंगे आप लोगों को इधर उधर जाने की कोई जरूरत नहीं है आप लोगों की सारी सुविधाएं लर्निंग सेंटर पर मुहैया हो जाएंगी आलोक प्रेम नागर ने पूरे गांव का गश्त किया और स्वच्छता का जायजा लिया और सफाई देख कर पूरे गांव की तारीफ की इस मौके पर ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र सिंह,संयुक्त सचिव भारत सरकार आलोक प्रेम नागर, पंचवटी निदेशक पंचायती राज डॉ ब्रम्हादेव राम तिवारी ,(भारत सरकार ) एवं मिशन निर्देशक स्वच्छ भारत मिशन उप.डी. पी.आर.ओ. प्रदीप कुमार, वी.डी.यो.भोलानाथ कनौजिया, ए.डी.ओ.पंचायत कमल किशोर शुक्ला, सचिव मुकेश बाजपेई और वात्सलय से विवेक, सफाई कर्मचारी आशीष त्रिपाठी,मनीष मिश्रा आलोक त्रिवेदी,बृजेश द्विवेदी,अखिलेश पाल, आशुतोष अवस्थी,रामनरेश, राजकिशोर और गांव के सैकड़ों लोग मौके पर उपस्थित रहे

(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !