सूरज अवस्थी : मोहनलालगंज/लखनऊ । सरकार एक ओर सर्व शिक्षा अभियान के तहत समाज के हर वर्ग हर तबके के लोगो के बच्चों को शिक्षित करने का शिक्षा विभाग के मातहतों को आदेश व निर्देश जारी कर रही है । और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को कॉपी किताबे , जूते मोजे , बैग , नास्ता व खाने , की सुविधा सहित छात्रों को बजीफा भी दे रही है । और सर्व शिक्षा अभियान का प्रचार प्रसार करने व सरकारी स्कूलों में सभी वर्ग के बच्चों को व उनके अभिभावकों से उन्हें स्कूलों में भेजकर उन्हें शिक्षित करने की अपील कर रही है ।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
और शिक्षा विभाग भी इस बात का अनुपालन कर रहा है , दिवालो पर बड़े बड़े स्लोगन लिखवाकर , और गांवो कस्बो में बच्चों से रैलियों के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाने के लिए सतत प्रयासरत है । वही विकास खण्ड मोहन लाल गंज में लगने वाले कई विद्यालयों में स्कूली छात्र व छात्राओ को ड्रेस व पढ़ने वाली सभी विषयों की किताबे नये शिक्षा सत्र के पाँच महीने गुजरने को है बावजूद उसके भी उन्हें अब तक मयस्सर नही हो सकी है । जबकि सरकार ने शिक्षा विभाग के जिम्मेदारो को समय से स्कूली छात्रों को मिलने वाली सभी सरकारी सुविधाओं को मयस्सर कराने का आदेश व निर्देश दे दिया था , लेकिन शिक्षा विभाग के जिम्मेदार सरकार के मंसूबो पर पानी फेरने में कोई कोर कसर बाकी नही रख रहे है । और पाँच माह गुजर जाने के बावजूद भी अब तक स्कूली छात्र व छत्राओं को सभी विषयों की न तो किताबे उपलब्ध करा पाया है और न ही सभी विधालयो में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को ड्रेस जिससे विधालयो में पढ़ने जाने वाले बच्चों के अभिभावकों में खाशा रोष पनप रहा है । उदाहरण के तौर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसपुर ठट्ठा में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों ने बताया कि बच्चों को न तो अब तक नई ड्रेस मिल पाई है , और न ही सभी विषयों की कॉपी व किताबे , यदि पूरे क्षेत्र के विधालयो का सर्वे करा दिया जाय तो दर्जनों विद्यालय ऐसे है जहां इन सब सरकारी सुविधाओं से सरकारी विधालयो में अध्य्यन करने वाले विद्यार्थी अभी तक वंचित है । और शिक्षा विभाग कागजो पर शत प्रतिशत विद्यालयों में सभी सरकारी मिलने वाली सुविधाओं को पहुचाने की बड़ी बड़ी बाते कर रहा है । क्या इसी प्रकार से सर्व शिक्षा अभियान को कामयाब बनाएगा शिक्षा विभाग विभाग व उसके जिम्मेदार , जब इस विषय मे मोहन लाल गंज के खंड शिक्षा अधिकारी से सम्पर्क कर इस विषय मे जानकारी ली गयी तो उनसे संपर्क नही हो पाया ।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !