Breaking News

राम मंदिर पर कोर्ट का फैसला सभी को मानना चाहिए : मायावती

लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) : बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सभी को सम्मान करना चाहिए और यही देश के लिए सवोर्त्तम होगा। मायावती ने एक ट्वीट में कहा कि बाबरी मस्जिद – राम जन्म भूमि प्रकरण पर सुनवाई के बाद आने वाले फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए और हर जगह साम्प्रदायिक सौहार्द्र बना रहना चाहिए।

मायावती ने ट्वीट किया है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट की विशेष पीठ का बाबरी मस्जिद/रामजन्म भूमि प्रकरण पर दिन-प्रतिदिन की सुनवाई के बाद आगे जो भी फैसला आए उसका सभी को अवश्य ही सम्मान करना चाहिए और देश में हर जगह साम्प्रदायिक सौहार्द का वातावरण कायम रखना चाहिए।

यही व्यापक जनहित व देशहित में सवोर्त्तम होगा
सुप्रीम कोर्ट की एक विशेष पीठ राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद प्रकरण की सुनवाई कर रही है जिसकी अंतिम तिथि 18 अक्टूबर घोषित की गयी है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …