लखनऊ ब्यूरो ( राज प्रताप सिंह ) : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा द्वारा विरोध में उठाने वाली हर आवाज को कुचलने और उसे देशद्रोही तक करार देने का असंवैधानिक काम हो रहा है। अखिलेश यादव ने सोमवार को जारी बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कुछ घटनाएं जो सामने आ रही हैं उनसे तो यही प्रतीत होता है कि भाजपा राज में कानून-व्यवस्था तो ध्वस्त है लेकिन अपनी कमी छुपाने के लिए भाजपा दूसरों को ही दोषी ठहराने में संकोच नहीं करती है।

अखिलेश ने कहा कि झांसी में मोंठ थाना प्रभारी द्वारा पुष्पेन्द्र यादव का फर्जी इन्काउंटर दुःखद है। पांच अक्तूबर की रात्रि 20 वर्षीय युवक पुष्पेन्द्र यादव ग्राम करगुवां खुर्द थाना मोंठ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक को घटनास्थल से लगभग 40 किमी से भी दूर ले जाकर गुरसहाय थाना क्षेत्र में ग्राम फरीदा के पास फर्जी मुठभेड़ दिखा दी गई। युवक का कोई अपराधिक इतिहास नहीं था।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
उन्होंने कहा कि पुलिस फर्जी इन्काउटंर करके अपनी वाहवाही करती है। मानवाधिकार आयोग कई बार इसकी शिकायतों पर पुलिस और प्रशासन से जवाब मांग चुकी है। अब तो सरकार अपराधिक आंकड़े बताने से भी गुरेज कर रही है। ठोको नीति का ही यह दुष्परिणाम है। असल में भाजपा को संविधान पर भरोसा नहीं है। इसलिए राजनीति में वह मतभेद को मनभेद मानकर विरोध के दमन का रास्ता अपना रही है। यह सब जनता देर तक कतई सहन नहीं करेगी।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !