रामकिशोर रावत:माल/लखनऊ। बाल चौपाल द्वारा संचालित पर्यावरणीयअभियान वृक्षबन्धन के तहत पेड़ – पौधों को पर्यावरण राखी बाँधने और उनकी रक्षा का संकल्प लेने के लिये आज लोहिया पार्क , गोमती नगर में रक्षा उत्सव आयोजित किया गया ।
संरक्षक अनूप मिश्रा अपूर्व द्वारा संयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से उमेश चंद्र श्रीवास्तव आई 0 पी 0एस 0 (से0नि0 ) मुख्य सुरक्षा आयुक्त लखनऊ मेट्रो एवम से0नि0 उपमहानिरीक्षक , इन्द्रजीत सिंह रावत (सुरक्षा आयुक्त लखनऊ मेट्रो एवम पूर्व मुख्य सुरक्षा अधिकारी राजभवन उत्तर प्रदेश ) , रीना पाण्डेय मिश्रा , नीशू त्यागी ने उपस्थित होकर पेड़ – पौधों को राखी बाँधकर लोगों से वृक्षसंरक्षण की अपील की ।
इस अवसर पर बाल चौपाल की बाल ग्रीन ब्रिगेड से जुड़े बच्चों ने भी वृक्षों को राखी बाँधी और उनकी रक्षा का संकल्प लिया । कार्यक्रम की समाप्ति पर पार्क में जन जागरूकता पद यात्रा के जरिये लोगों को पेड़ पौधों का महत्व बताते हुए अनूप मिश्रा अपूर्व ने कहा कि हम सभी लोगों को वृक्षों के साथ भावनात्मक व आत्मीयता का रिश्ता जोड़ना चाहिये ।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जैसे पेड़ प्राणवायु ऑक्सीजन के माध्यम से हमें जीवन जीने के लिये साँसें देता है वैसे हम सबको भी वृक्षों की रक्षा और देखरेख करनी चाहिये ।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !

