Breaking News

बिहार :: सड़क निर्माण कार्य में विलम्ब करना दो संवेदकों को पड़ा महंगा, डीएम ने दिया एफआईआर का आदेश

दरभंगा : जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम ने तकनीकि विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट संकेत दे दिया कि कार्य में कोताही बर्दास्त नहीं की जायेगी। उन्होंने दिल्ली मोड़ से बाघमोड़ ओर बिरौल से सिंघिया पथ के निर्माण में अनावश्यक विलम्ब पाया। जिसके बाद जिलाधिकारी ने दोनों योजनाओं के संवेदकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश कार्यपालक अभियंता को दिया। 

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जिन योजनाओं के क्रियान्वयन में संवेदक द्वारा लापरवाही एवं शिथिलता बरती गयी है उन्हें डिवार्ड करने की कार्रवाई की जायेगी। जमीन अतिक्रमण रहने के कारण गौराबौराम प्रखंड में कई उप-स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निर्माण कार्य निर्माणाधीन है।

 जिसके बाद जिलाधिकारी ने सीओ गौराबौराम को दूरभाष पर अतिक्रमण मुक्त कराकर कार्यकारी एजेंसी को सुपुर्द करने का आदेश दिया। वहीं बिना सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहने वाले दो अभियंताओं के विरूद्ध स्पष्टीकरण जारी करते हुए उनके वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया है। साथ ही प्रशासनिक विभाग को कार्रवाई हेतु पत्र लिखने की बात कही है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *