Breaking News

पुलिस उप महानिरीक्षक को पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी

– बैकुण्ठ धाम पर हुआ अंतिम संस्कार, इससे पहले गोमतीनगर से निकली अंतिम यात्रा
राज प्रताप सिंह
लखनऊ ब्यूरो।जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन के रामसू में सीआरपीएफ के वाहन पर चट्टान गिरने से जान गंवाने वाले सीआरपीएफ के पुलिस उप महानिरीक्षक स्व. शैलेन्द्र विक्रम सिंह का बुधवार को बैकुण्ठ धाम पर पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनकी बड़ी बेटी साक्ष्री सिंह ने दी।

इससे पहले शहीद की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान बी-2/340 विकास खण्ड गोमतीनगर से दयाल चौक व समतामूलक चौक होते हुए बैकुण्ठ धाम पहुंची। बैकुण्ठधाम पर सर्वप्रथम दिवंगत शहीद के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित की गई। सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों और राज्य सरकार के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक सहित परिवारीजनों व रिश्तेदार मौजूद रहे। पुष्पांजलि के बाद दिवंगत शरीर को अंत्येष्टि के लिये ले जाया गया जहां सैनिक परंपराओं के अनुरूप उनको सलामी दी गई।

शोक शस्त्र के माध्यम से शोक व्यक्त किया गया और अंत में फायरिंग पार्टी की ओर से फायर के माध्यम से सम्मान प्रकट किया गया। सीआरपीएफ के पुलिस महानिरीक्षक सुभाष चंद्रा, पुलिस उप महानिरीक्षक डीएस नेगी, पुलिस उप महानिरीक्षक एसएम हसनैन, पुलिस उप महानिरीक्षक आरटी परमहंस, पुलिस उप महानिरीक्षक धीरज कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक इमरान मलिक, पुलिस उप महानिरीक्षक अशोक साम्याल व पीसी झा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …