
चारे पानी व छाया के अभाव में तड़प तड़प कर मर रहे मवेशी
श्रीनिवास सिंह मोनू( बन्थरा/लखनऊ) :: क्षेत्र के पशु आश्रय केंद्रों में कैद बेजुबान चारे पानी व समुचित छाव की व्यवस्था ना होने से तड़प तड़प कर मरने को मजबूर हो रहे हैं। साथ ही बारिश के मौसम में पशु आश्रय केंद्रों में कैद बेजुबान तरह तरह की बीमारियों से भी जूझ रहे हैं। जिसका भी कोई समुचित उपाय नहीं है। वहीं पशुआश्रय केंद्रों पर चौकीदारी कर रहे ग्रामीणों को अभी तक कई महीने की मजदूरी तक मयस्सर नही हो पाई है जिससे उनमे जिम्मेदारो की लापरवाही को लेकर खाशा रोष ब्याप्त है । इतना ही नही गौशालाओं के पर्याप्त ना होने व जो भी हैं उनका नियमानुसार संचालन ना होने के चलते आवारा पशुओं का आतंक किसानों के खेतों से लेकर हाइवे तक इन दिनों चरम पर ब्याप्त है। शायद ही कोई ग्राम सभा हो जिसमें आवारा पशुओं का आतंक ब्याप्त न हो
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
जिससे क्षेत्रीय किसानों व ग्रामीणों में जिम्मेदारो की घोर लापरवाही को लेकर खाशा रोष पनप रहा है । उदाहरण के तौर पर ग्राम सभा नारायणपुर व दराब नगर बरकोता में पशु आश्रय केंद्र तो बना है लेकिन उसमें आज तक पशुओं के रखवाने की व्यवस्था नहीं हो सकी है जिससे इन गांवों के किसानों को किसी भी प्रकार से राहत नहीं मिल सकी है साथ ही इन गाँव में बनी सड़क व चौराहे पशुओ के झुंडों से भरे रहते है।
इन्ही सब कारणों का नतीजा है कि आवारा घुमंतू जानवरो का आतंक किसानों की फसलों पर है और किसानों की हजारों बीघे भूमि परती पड़ी है । जिससे क्षेत्रीय किसानों व ग्रामीणों में जिम्मेदारो के मनमाने रवैये को लेकर खाशा रोष ब्याप्त है।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !