- 51 तुलसी एवं पीपल के पौधों का हुआ वितरण।
- सुन्दरकाण्ड सुनकर श्रद्धालु हुए भावविभोर।
- 24 घंटे ऑक्सीजन उत्सर्जित करने वाले पीपल के पेड़ को हर घर में रोपित करने की ली गई शपथ।
- सूजी के हलवा, पूड़ी-सब्जी, फासले का शर्बत एवं आइसक्रीम का हुआ प्रसाद वितरण।
लखनऊ (सुखलाल) : विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या एवं आशुतोष महादेव के 11वे रुद्र अवतार भगवान श्री हनुमान जी के अति प्रिय जेष्ठ तृतीय बड़ा मंगल के अति पवित्र अवसर पर पर्वतीय प्रकोष्ठ एवं मातृ भूमि फॉउंडेशन की ओर से मंगलवार को विकास नगर सेक्टर 11 स्थित शिवा हॉस्पिटल के प्रांगण मे”वृक्ष वितरण हनुमान भंडारे” का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रकोष्ठ के सहसंयोजक बल बहादुर सिंह की ओर से 51 तुसली एवं डॉ अर.सी. उप्रेती की ओर से पीपल के पेड़ों का वितरण उपस्थित भक्तगणों के बीच किया।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
उत्तर प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री राम कृष्ण दिवेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति अंकित करवाई, प्रातः 10 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में सबसे पहले सुन्दरकाण्ड का पाठ स्थानीय कलाकारों ने किया जिसे प्राँगण में उपस्थित समस्त श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। आयोजन के दूसरे भाग में विशाल भंडारे को आयोजित हुआ जिसमें प्रसाद के रूप में सूजी का हलवा, पूड़ी-सब्जी, फालसे के शर्बत एवं आइस क्रीम को लोगो ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !