लखनऊ (ज्ञान सिंह) : तीसरे बड़े मंगल के शुभ अवसर पर कस्बा काकोरी के कटरा बाजार भवानी खेड़ा हाता हजरत साहब सन्यासी बाग और मलिहाबाद के सभी मंदिरों में बाला जी महाराज की पूजा अर्चना के साथ कही पर सुंदर कांड का पाठ , तो कही पर श्री रामचरित मानस का आयोजन व पूजन हवन बाबा के भक्तों ने किया , और कस्बा में कई जगहों पर भंडारों का आयोजन भक्तो ने किया , भंडारे में सैकड़ो श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया , वही जगह जगह पर बाबा बजरंगी के गीतों को सुनकर भक्त भक्त मस्ती में थिरक उठे ।

वही भक्तो ने बाबा के मंदिरों में पूजा पाठ कर जगह जगह पर भण्डारो का आयोजन किया , और तहसील मोहन लाल गंज में लगने वाली दर्जनों ग्राम सभाओं में भी भक्तो ने पूजा पाठ व भण्डारो का आयोजन किया , मंदिर , में श्रद्धा से मत्था टेका और प्रसाद का वितरण किया , । जगह जगह भण्डारो के आयोजनों में कही पूड़ी सब्जी , तो कही कढ़ी चावल , तो कही सरबत , तो कही पर प्रसाद के रूप में बूंदी का स्वाद भक्तो ने ग्रहण किया ।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
वही इन सब बातों से विरक्त भक्तो ने भण्डारो में बज रहे बाबा बजरंगी के भजनों , व माता जानकी और श्री राम नाम के भजनों की धुनों पर जमकर थिरके । और चहु ओर का माहौल भक्ति मय हो गया , बाबा ट्रेडर्स हाता हजरत साहब और गोहरामऊ बहरू भलिया में भी भक्तो द्वारा भगवत भजन व भंडारे का आयोजन किया । और चारो दिशाओ से बाबा बजरंग बली के गीतों से गुंजायमान हो उठा और भक्तो ने जय श्री राम , जय बाला जी महाराज के जयकारों से गूज उठा ।।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !