Breaking News

ठंड के साथ प्रदूषण की दोहरी मार, दिल्ली की हवा फिर बिगड़ी; जानिए आज का AQI

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में बदलाव और हवा की रफ्तार कम होने के कारण वायु प्रदूषण एक बार फिर बढ़ गया है। शनिवार को दिल्ली की हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच गई थी, जबकि रविवार सुबह इसमें हल्का सुधार दर्ज किया गया।

एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली के मुताबिक, रविवार सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 297 रिकॉर्ड किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल राहत की उम्मीद कम है।

किन इलाकों में सबसे ज्यादा प्रदूषण

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में हवा अब भी चिंताजनक बनी हुई है।

आनंद विहार: 339 AQI

जहांगीरपुरी: 342 AQI

चांदनी चौक: 332 AQI

नजफगढ़: 335 AQI

आरके पुरम: 334 AQI

वजीरपुर: 326 AQI

वहीं अपेक्षाकृत कम प्रदूषण वाले इलाकों में

आया नगर: 227 AQI

लोधी रोड: 244 AQI

अलीपुर: 266 AQI

आईजीआई एयरपोर्ट टी-3: 199 AQI दर्ज किया गया।

क्या बताता है AQI का स्तर

0–50 : अच्छी हवा

51–100 : संतोषजनक

101–200 : मध्यम

201–300 : खराब

301–400 : बेहद खराब

401–500 : गंभीर

विशेषज्ञों के अनुसार, ‘खराब’ और उससे ऊपर की श्रेणी में आने पर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत होती है। लंबे समय तक ऐसी हवा में रहना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

Check Also

‘राहुल गांधी न्याय योद्धा हैं’, अलका लांबा का बयान; NEET पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री को घेरा

राहुल गांधी से मिलने पहुंचे देशभर के कार्यकर्ता, अलका लांबा ने बताया “न्याय योद्धा”; NEET …

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति को मिला भारत की विरासत का खास उपहार

नई दिल्ली। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय कारीगरों की अद्वितीय कला …

यमुना बाजार में उजड़ने का डर: 310 परिवारों के सामने घर बचाने की जंग

दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में इन दिनों बेचैनी और अनिश्चितता का माहौल है। प्रशासन …