लखनऊ (सूरज अवस्थी) : नगराम थाना क्षेत्र की समेसी फीडर से भवानी खेड़ा वन देवी मार्ग पर बिजली विभाग की लापरवाही किसानों व आम लोगों पर भारी पड़ रही है। खंभों पर लटक रहे ढीले तार हवा के झोंके से सट जाते हैं तथा

इनसे निकली ¨चगारी से भड़की आग विनाश का कारण बनती है। इन दिनों आगजनी की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है। लटकते ढीले तार गांव में लगने वाली आग का बड़ा कारण बन रहे हैं। वर्षो पूर्व खंभों पर ताने गए तार जगह-जगह झूल रहे हैं। विभाग को इन ढीले तारों को कसने की जरूरत नहीं महसूस हो रही है। इसका खामियाजा हर साल खासकर गर्मियों में आमजन को भुगतना पड़ता है। बिजली विभाग के कर्मचारियों के पास हाईटेंशन लाइन जोकि हरे पेड़ों से लगातार स्पार्किंग करती रहती है लाइन की साफ सफाई करने का समय नहीं है तेज हवा के झोंकों से ढीले तार आपस में सट जाते हैं जिससे निकली ¨चगारी नीचे सूखे पत्ते
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
या सूखी फसल पर गिर कर आग लगने का कारण बनती है। बीते 19 अप्रैल को निगोहा थाना क्षेत्र के बरवलिया गांव के लखना खेड़ा पूर्वी सिरे पर स्थित खेतों में लगी आग का कारण खेत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन ढीले तार ही थे। जिसमें आधा दर्जन किसानों की फसल जलकर राख हो गई थी, ग्रामीणों के मुताबिक विभाग से बार-बार तारों को कसने को कहा जाता है लेकिन बड़ी मुश्किल से फाल्ट ठीक करने वाले कर्मचारियों को ढीले तारों को कसने की फुर्सत कहा हैं। यदि बिजली विभाग तारों को कसे जाने का एक अभियान शुरू कर दे तो भविष्य में होने वाली घटनाओं से बचा जा सकता है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !