Breaking News
Home / बिहार / पटना / दुर्गापूजा :: पंडाल व मेला समेत मूर्ति स्थापना पर प्रतिबंध, घरों में ही करनी होगी पूजा

दुर्गापूजा :: पंडाल व मेला समेत मूर्ति स्थापना पर प्रतिबंध, घरों में ही करनी होगी पूजा

डेस्क : दुर्गा पूजा को लेकर बड़ी खबर आ रही है. कोरोना को देखते हुए दुर्गापूजा में मूर्ति स्थापना, पंडाल बनाने, मेला लगाने के साथ ही विसर्जन जुलूस पर रोक लगा दी गई है. लेकिन इस बार कोरोना काल में सभी जगहों पर पंडालों पर रोक लगायी गयी है. बता दें कि हर साल की तरह इस साल दुर्गा पूजा में विशाल पंडालों की प्रतिमाएं देखने को नहीं मिलेंगी. यानि इस दुर्गा पूजा में सभी पटना वासियों को माता रानी की पूजा अपने-अपने घरों में रहकर करनी होगी.

जिलाधिकारी पटना के आदेशानुसार इस साल माता रानी पटना के विशाल पंडालों में नहीं विराजेंगी. जिला प्रशासन ने सभी पंडालों के बनाने पर रोक लगाई है. यानि पटनावासी घरों में रहकर ही देवी मां की आराधना करेंगे.

प्रतिमा निर्माण

गौरतलब है कि कोरोना के संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने पूजा पंडाल और मेले के आयोजन पर रोक लगा दी है. इस बार लोग घरों में मां भगवती की पूजा करेंगे. हर साल की तरह इस साल न तो पंडाल सजेंगे न ही प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी. पटना प्रशासन ने जानकारी दी है कि केन्द्र सरकार के दिशा निर्देश के मुताबिक किसी भी आयोजन में 100 से अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं. यहां तक की दुर्गा पूजा की शान मेलों में लगे झूले और पंडालों से होती है. अगर मेला लगा और पंडाल बनाए गए तो नियम का पालन नहीं हो पाएगा. इसको देखते हुए डीएम ने पूजा पंडाल और मेला लगाने पर रोक लगाई है और अभी पटना प्रशासन की तैयारी चुनाव में जुटा हुआ है.

Check Also

बिहटा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल युवक को कुचला, मौत से भड़के लोगों ने किया सड़क जाम और आगजनी

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क …

पटना में झोपड़ी में आग, दो मासूमों की जिंदा जलकर मौत

बिहार की राजधानी पटना के मसौढ़ी अनुमंडल से शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली …

फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, तिलक समारोह में जा रहे चार युवक घायल

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में बख्तियारपुर फोरलेन एक बार फिर तेज रफ्तार की …