Breaking News

बिजली विभाग की आसान किश्त योजना अब 31 जनवरी तक : श्रीकांत

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री पं. श्रीकांत शर्मा ने उपभोक्ताओं के बकाए बिजली बिल भुगतान के लिए चल रही आसान किश्त योजना की तिथि बढ़ाकर 31 जनवरी तक कर दिया है। यूपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक एम. देवराज ने इस आशय का आदेश मंगलवार को जारी किया है।

गौरतलब है कि यह योजना 31 दिसंबर को समाप्त हो रही थी। ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि यह उपभोक्ताओं के लिए सुनहरा अवसर है। उपभोक्ता अपने बकाए बिलों को किश्तों में ब्याजमाफी के साथ जमा कर सकेंगे। ऊर्जा मंत्री ने बताया है कि तमाम जनप्रतिनिधियों ने इस योजना में पंजीकरण की तिथि बढ़ाने की मांग की थी, जिसे ध्यान में रखते हुए पंजीकरण की तिथि बढ़ाई गई है।
योजना के तहत चार किलोवॉट तक के घरेलू उपभोक्ता ब्याज माफी के साथ किश्तों में बिल जमा कर सकते हैं। शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता 12 आसान किश्तों तथा ग्रामीण उपभोक्ता 24 किश्तों में बिल जमा कर सकते हैं। एकमुश्त भी बिलों के भुगतान की सुविधा दी गई है। पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ता सही समय पर बिल के साथ बकाए की किश्तों का भुगतान करेंगे तो 31 अक्टूबर तक के बिल पर ब्याज माफ हो जाएगा।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …