पटना (संजय कुमार मुनचुन) : राजद प्रदेश कार्यालय में राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया गया जिसमे नेता प्रतिपक्ष तेजश्वी यादव शामिल होने पहुँचे। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे और वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्धकी मौजूद थे।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
राजद प्रदेश कार्यालय में आज जगदानंद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जगदानंद सिंह हमारे अभिभावक और मार्गदर्शक है । मैं उन्हें बधाई देता हूं की प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार उन्होंने संभाला और राजद को अपने मुकाम तक ले जाएंगे और आने वाले 2020 चुनाव में आरजेडी जगदानंद सिंह के नेतृत्व में सरकार बनाएगी ।

तेजश्वी ने कहा हमें पूरा विश्वास है कि जगदानंद सिंह के नेतृत्व में राजद एक अच्छा काम करेगी। तेजश्वी ने आगे कहा कि जिस तरीके से बिहार में अपराध, भ्रष्टाचार बढ़ रहे हैं आरजेडी इन मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाएगी। तेजश्वी ने कहा जो आज बिहार में सरकार है वो गरीबों को लूटने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम करती है । जिस तरीके से लॉ एंड आर्डर हो या सात निश्चय योजना में भ्रष्टाचार बढ़ती, बेरोजगारी तमाम ऐसे मुद्दे पर बिहार सरकार पूरे तरीके से फेल है इसको पुरजोर तरीके से उठाने के लिए जगदानंद सिंह के नेतृत्व में आरजेडी आगे बढ़ने का काम करेगी और आने वाले 2020 के चुनाव में एक बार फिर राजद का परचम लहराएगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !