लखनऊ (राज प्रताप सिंह) : ईद के चांद का दीदार होने के साथ ही ईद की खुशियां फिजाओं में चारों तरफ फैल गईं। रोजेदारों के चेहरे ईद की रुहानियत से दमक रहे थे। मंगलवार को मरकजी चांद कमेटी, शिया मून कमेटी और इदारा-ए-शरिया ने ईद का चांद दिखने का ऐलान किया तो हर तरफ खुशियां ही खुशियां बिखर गईं। अपने पराये सभी की जुबां पर…ईद मुबारक…ईद मुबारक छा गया।

चांद का ऐलान होते ही राजेदारों ने एक-दूसरे को गले लग कर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह में चांद दिखने की तस्दीक होने के बाद मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि शव्वाल का चांद हो गया है इसलिये ईद-उल-फित्र बुधवार को मनाई जाएगी।
मौलाना ने शहरवासियों को ईद की मुबारकबाद दी। शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी और इदारा-ए-शरिया हनफिया निजामिया फिरंगी महल के अध्यक्ष मौलाना अबुल इरफान मियां फिरंगी महली ने मुसलमानों को ईद की मुबारकबाद दी।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
नमाज-ए-तरावीह का आखिरी दौर मुकम्मलईद का चांद दिखने के साथ ही नमाज-ए-तरावीह का आखिरी दौर मंगलवार को मुकम्मल हो गया। रमजान का चांद दिखने के साथ ही मस्जिदों में शुरू हुई तरावीह की विशेष नमाज आज सम्पन्न हो गई। इसके अलावा रमजान के आखिरी अशरे में मस्जिद में ऐतिकाफ कर रहे लोग भी इफ्तार के बाद मस्जिद से बाहर आ गए। ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि ईद-उल-फित्र अल्लाह की तरफ से अपने बन्दों को रमजान-उल-मुबारक की इबादत का ईनाम है। मौलाना ने ईद का त्योहार अमन और मोहब्बत के साथ मनाने की अपील की।
ईदगाह में सुबह 10 बजे होगी सबसे बड़ी जमात
ऐशबाग ईदगाह में सुबह 10 बजे सबसे बड़ी जमात से ईद की नमाज अदा होगी। यहां पर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और टीले वाली मस्जिद में सुबह 9 बजे ईद की नमाज मौलाना शाह फजलुल मन्नान रहमानी अदा कराएंगे।
मस्जिद में अगली सफ में जगह हासिल करने के लिए नमाजी सुबह फज्र की नमाज के बाद से ही ऐशबाग ईदगाह और टीले वाली मस्जिद में एकत्र होना शुरू हो जाएंगे। ऐशबाग ईदगाह में हजारों की संख्या में मुसलमान नमाज अदा करेंगे।
इसको देखते हुए ईदगाह सहित शहर की अन्य मस्जिदों में वुजू के लिए पानी का खास इंतिजाम किया गया है। वहीं शिया समुदाय की सबसे बड़ी जमात आसिफी इमामबाड़े में सुबह 11 बजे जुटेगी। यहां पर मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद नकवी ईद की नमाज अदा कराएंगे। उलमा ने असुविधा से बचने के लिये नमाजियों से अपने-अपने घरों से वुजू करके निकलने की अपील की है, इसके अलावा मुसल्ला (नमाज में बिछाने के लिये कपड़ा) साथ लाने को भी कहा गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !