माल/लखनऊ (रामकिशोर रावत) : माल क्षेत्र के मसीढारतन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोहनलालगंज लोकसभा के नव निर्वाचित सांसद कौशल किशोर को लड्डुओं से तौलकर खुशी का इजहार किया।लोकसभा चुनाव में कौशल किशोर को कड़े संघर्ष के बाद दोबारा सांसद बनने पर क्षेत्र के मसीढा गांव में गांववालों और भाजपा कार्य कर्ताओं ने लड्डुओं से

तौलकर अपनी खुशी जताई।इस अवसर पर पारख महासंघ और भाजपा के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।सांसद ने मौजूद लोगों का आभार जताया। कौशल किशोर ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 2022 तक सभी लोगों को रहने के लिए आवास दिया जाएगा और सभी छोटे बड़े किसानों को ₹6000 सालाना दिया जा रहा है जिनको पैसा नहीं मिल रहा है वह इसी माह की 15 तारीख से पहले अपने

क्षेत्रीय लेखपाल से रजिस्ट्रेशन कराएं तथा किसानों को 60वर्ष के बाद सरकार ₹3000 प्रतिमाह सरकार द्वारा दिया जाएगा और साथ ही अधूरे कार्यो को पूर्ण कराने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद सांसद आट गांव पहुंचे यहां पर भी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया जहाँ से हसनगंज में वर्तमान जिला पंचायत अनीता यादव के निवास स्थान पर पहुंच कर बजरंगबली के भंडारे में कार्यकर्ताओं ने
भी स्वागत किया फिर मेवा लाल रावत के मार्केट में भी भंडारे में पहुंचे वहां से सांसद जी कस्बा माल सहित आधा दर्जन से अधिक भंडारे में पहुंचे। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता अविनाश सिंह रामकुमार राही श्याम लाल तूफानी राम गोपाल रावत बीरपुर अग्निहोत्री बाबा दिलावर ब्लॉक प्रमुख पति ज्ञानी राकेश बीडीसी प्रवीन राम लखन विजयपाल रावत पवन चौरसिया मनोहर संतोष रामनगर सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !