Breaking News

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के प्लास्टिक को खत्म करने की पहल का किया समर्थन

राजप्रताप सिंह : भारत ने विश्व साइकिल दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एकल उपयोग वाले प्लास्टिक को खत्म करने और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक निकाय के प्रयासों में शिरकत की. इस मौके पर भारत ने पर्यावरणीय स्थिरता और जलवायु कार्रवाई के संबंध में महात्मा गांधी के संदेश का भी जिक्र किया.

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन के साथ अवर महासचिव अतुल खरे, निकाय में भारत के स्थायी उप प्रतिनिधि के नागराज नायडू और भारत के स्थायी मिशन के सभी राजनयिकों ने संस्था के कर्मचारियों के बीच कपड़े के थैलों का मुफ्त वितरण किया.

अकबरुद्दीन ने ट्वीट किया, ‘भारत संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों के समर्थन में काम कर रहा है. न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में एकल उपयोग वाले प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं हो’. कपड़े के नीले थैलों पर महात्मा गांधी का संदेश भी लिखा हुआ था कि ‘भविष्य इस बात से तय होता है कि आप आज क्या करते हैं’. थैलों पर महात्मा गांधी की तस्वीर और उनकी 150वीं जयंती का लोगों भी छपा हुआ था।

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …