Breaking News

अवैध पानी पाउच की फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़

लखनऊ (सुखलाल) : राजधानी में अवैध रूप से पानी पाउच बनाये जाने की सूचना मिलने के बाद जानकीपुरम थाना क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने छापेमारी कर अवैध पानी पाउच की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। विभाग द्वारा वहां पर मशीनों और पानी के पाउच को जब्त कर लिया गया है तथा कुछ माल को सेम्पल के तौर पर साथ ले कर गये हैं।

लेकिन खाद्य सुरक्षा की टीम ने मौके से दो लोगों को पाया है जिनसे पूछताछ में मालूम हुआ है कि यह फैक्ट्री लगभग दो तीन महीने से चल रही थी। साथ ही बताया है कि फैक्ट्री मालिक मोहित कुमार सक्सेना है जो कि चौक का निवासी है। इस पूरे मामले में मुख्य खाद्य अधिकारी सुरेश मिश्रा के मुताबिक औषधि विभाग की टीम ने टेढ़ी पुलिया के पास पानी के पाउच ले जाते हुए एक डाले को देखा जिसके बाद उस डाले को रुकवा कर उसकी चेकिंग की गई। जिसमें पानी के पाउच पर ना तो पैकिंग डेट थी न बैच नंबर था और ना ही लाइसेंस था। वहीं डाले के ड्राईवर की मदद से डाले को ट्रैक

करते हुए औषधि विभाग की टीम जानकीपुरम के एक मकान में पहुंची। जहां टीम ने मकान में लगभग पांच हजार लीटर तक पानी बरामद किया है। यह बरामद किए गए पानी के पाउच 200 एमल की पैकिंग के है। मकान में लगभग पानी के पाउच के 250 बोरे मिले है जिसमें एक बोरे में 100 पाउच पानी बरामद हुआ है। वहीं टीम को मकान में दो पानी की मशीनें भी मिली है जो अवैध रूप से चलाई जा रही थी जिसको औषधि विभाग की टीम ने सीज कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि कुछ पानी को सेम्पल के तौर पर ले जाया जा रहा है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …