Breaking News

किसान यूनियन के किसानों ने तहसील में लिखित प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

मोहनलालगंज/लखनऊ (सूरज अवस्थी) : तहसील मोहनलालगंज में उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर मलौली गांव के दर्जनों की संख्या किसान तहसील अध्यक्ष हरिश्चन्द्र वर्मा भानु गुट के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुच मोहन लाल गंज एसडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी

को लिखित प्राथना पत्र देकर आवासीय जमीन के लिए न्याय की गुहार लगाई , और कार्यालय परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए , जिसका की पहले उपजिलाधिकारी द्वारा मलौली के किसानों को आवासीय जमीन देने का आस्वाशन दिया गया था लेकिन ग्रामीण किसानों को अब तक आवासीय जमीन नही मिल पाई । जिसके सापेक्ष आज दिन शनिवार को किसानों ने पुनः उपजिलाधिकारी मोहनलालगंज सूर्यकांत त्रिपाठी जी को पुनः प्राथना देकर आवासीय जमीन देने की

गुहार लगाई , किसानों की बात का सम्मान करते हुए उपजिलाधिकारी जी ने उन्हें पुनः आस्वाशन देकर इस बात का यकीन दिलाया कि जिन किसानों के पास आवासीय जमीन नही है उन्हें बहुत जल्द आवासीय जमीन उपलब्ध करा दी जाएगी , तब जाकर किसान शांत हुए और धरना समाप्त कर तहसील अध्यक्ष हरिश्चन्द्र वर्मा के साथ वापस लौट गए ।।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …