मोहनलालगंज/लखनऊ (सूरज अवस्थी) : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के निर्देशानुसार इनदिनों पुलिस महकमा वांछित अभियुक्त , वाहन चेकिंग , व अपराधियो के विरुद्ध अभियान चलाकर उनको उनके असली ठिकाने भेज रही है , जिससे अपराधियो के हौसले पस्त है । इसी क्रम में मोहन लाल गंज पुलिस भागू खेड़ा तिराहे पर चेकिंग कर रही

थी कि पुलिस टीम को जरिये मुखबिर खास से सूचना मिली कि कुछ अपराधी गौरा गांव के बेलाहनीखेड़ा मोड़ पर इकट्ठा होकर चोरी की योजना बना रहे है , यदि समय रहते पुलिस टीम मौके पर पहुच जाए तो बदमाशो को पकड़ा जा सकता है ।
मुखबिर की बात पर यकीन कर पुलिस टीम मुखबिर से बताई जगह पर जा पहुची तो देखा कि चार युवक एक महिंद्रा छोटा हाथी को चोरी करने की योजना बनाते व उसमे प्रयुक्त होने वाले पेशकश , पिलास , व चाभियों के गुच्छे के साथ मय छोटा हाथी के साथ धर दबोचा , जब पुलिस टीम ने चारों अभियुक्तों से उस छोटा हाथी के कागजात दिखाने की बात कही तो अभियुक्त सकपका गए और आर सी दिखाने लगे , जब पुलिस टीम ने आर सी , और छोटा हाथी में लगी नम्बर प्लेट की मिलान की तो नंबर गलत पाया गया , और मौके पर ही पुलिस टीम ने चारों अभियुक्तों की जामा तलाशी ली , और उनका नाम पता पूछा ,पहले ने अपना नाम प्यारे रावत ,पुत्र रामनाथ रावत , निवासी ग्राम गौरा थाना मोहन लाल गंज बताया , दुसरे ने अपना नाम नफीस खान पुत्र मो०इदरीश निवासी छबीले का पुरवा मोती नगर जाजमऊ , थाना महाराज पुर जनपद कानपुर नगर बताया , तीसरे ने अपना नाम फै जान पुत्र नौशाद , और चौथे ने जीशान पुत्र हैदर अली निवासीगण गज्जू का पुरवा मोतीनगर जाजमऊ
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
थाना महराजपुर जनपद कानपुर नगर बताया , और पुलिस टीम ने चारों की जामा तलाशी में एक अदद महिंद्रा गाड़ी छोटा हाथी गाड़ी वाहन संख्या यूपी, 78, 84 34 और एक 12 बार का तमंचा और दो अदद जिंदा कारतूस , एक अदद आला नकब , एक अदद पेशकश , एक अदद पिलास , एक अदद चाबियों का गुच्छा , मौके पर बरामद किया और चारो अभियुक्तों को बरामद किए गए माल सहित थाना मोहन लाल गंज ले आये , और पकड़े गए अभियुक्तों को उनके गुनाह से रूबरू कराया और गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के विरुद्ध आईपीसी , की धाराओं273/19,/399/ 402/419/ 419/420/461/471 व अन्य धाराओं सहित आर्म्स एक्ट की धाराओं में विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया , अभियुक्तों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक , सचिन सिंह, मुन्नालाल , व कॉन्सटेबल अश्वनी दीक्षित , आशीष तिवारी आदि शामिल थे ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !