हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए एक के बाद एक कई योजनाएं लागू कर उन्हें बड़ी राहत देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इस साल किसानों को सस्ती बिजली, भंडारण की सुविधा और बाजार तक सीधी पहुंच देने के लिए कई बड़े फैसले किए गए हैं।

सरकार किसानों को 138.2 करोड़ यूनिट अतिरिक्त बिजली देगी, जिसकी कीमत मात्र 10 पैसे प्रति यूनिट होगी। इसके अलावा, कुल 10686.64 मिलियन यूनिट बिजली पर 7870.32 करोड़ रुपए का अनुदान दिया जाएगा।
फसल भंडारण के लिए जूट बैग खरीदने की योजना पर 550 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिससे किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।
नई ‘एग्री डिस्कॉम’ कंपनी के जरिए किसानों को बेहतर बिजली सेवा दी जाएगी। वहीं, ग्रामीण हॉट मंडियों के माध्यम से किसानों को सीधे बाजार से जोड़ा जाएगा।
सरकार बागवानी, प्राकृतिक खेती और नई फसलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष केंद्र स्थापित कर रही है। इसके साथ ही पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन के क्षेत्र में भी बड़े निवेश किए जा रहे हैं।
सोलर पंप पर 75 प्रतिशत सब्सिडी और फसल बीमा योजना के तहत मिलने वाले क्लेम से किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिल रही है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी के अनुसार, सरकार का लक्ष्य किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इन योजनाओं से कृषि क्षेत्र में नई क्रांति आने की उम्मीद है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !