Breaking News

ई-रिक्शा के अवैध गोदाम में लगी आग,दम्पत्ति व 3 बच्चे झुलसे

अजहर कुरैशी (लखनऊ) :: राजधानी लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र स्थित खुर्रमनगर चौराहे पर ई-रिक्शा का अवैध गोदाम था। जिसमें चार्जिंग पॉइन्ट की भी व्यवस्था थी और रात को ई-रिक्शा में चार्जिंग की जा रही थी तभी अचानक हुए शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई। आग लगने से आस-पास लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जिस कंपलेक्स में आग लगी उसमें नीचे गोदाम था और ऊपर परिवार रहता था। जिस वक्त काम्प्लेक्स में आग लगी अंदर 16 लोग मौजूद थे। 
जिसकी सूचना 100 नंबर पर पाते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और दमकल को सूचित कर आग में फंसे लोगों को बचाने में जुट गई। जिसमें कुछ लोग गंभीर रूप से झुलस गए आग की लपटों से बचाते हुए सबइंस्पेक्टर अरविंद बाबू और सिपाही सौवीर चौधरी की वर्दी भी जल गई। आग से झुलसे लोगों को बाहर निकालने के बाद 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई लेकिन एंबुलेंस के न पहुंचने के काफी देर बाद आग में झुलसे लोगों को पुलिस ने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि यह कॉम्प्लेक्स शाकिर अली का है जो उसी काम्प्लेक्स में उनका परिवार ऊपर रहते हैं और नीचे गोदाम में अवैध चार्जिंग पॉइंट बना रखे है।

पूरा मामला विकास नगर थाना क्षेत्र स्थित खुर्रम नगर चौराहा का है जहां पर सुबह ई-रिक्शा गोदाम में चार्जिंग प्वाइंट से शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। लेकिन लोगों को इस घटना की जानकारी तब हुई जब आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया। जिसकी जानकारी पाते ही मौके पर लगभग 5 दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने के साथ ही अंदर फंसे लोगों को भी बाहर निकालने में जुट गई। आग लगने से कुछ लोग गंभीर रूप से झुलस भी गए। जिसमें जावेद अली (38) उनकी पत्नी नसरीन बानो (35) और उनके तीन बच्चे भी आग में झुलस गए। जिनको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।
बता दें की 108 एम्बुलेंस घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए लगाई गई है लेकिन एम्बुलेंस मौके पर पहुंचती ही नहीं है। अब देखने वाली बात यह है सरकारी एंबुलेंस 108 सूचना पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए जाते हैं लेकिन एंबुलेंस चालक मौके पर नहीं पहुंचते। जिससे कभी-कभी मरीजों को अपनी जान से हाथ भी धोना पड़ता है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ जब 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई आग में झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए लेकिन 108 एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, तभी पुलिस ने अपनी गाड़ी से लोगों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं अब देखने वाली बात यह होगी कि इस तरीके से राजधानी लखनऊ में कई ऐसे इलाके हैं जहां पर अवैध तरीके से ई रिक्शा की चार्जिंग होती है। उनके खिलाफ कब कार्रवाई होगी।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …