माल/लखनऊ (रामकिशोर रावत) : राजधानी में शीतलहर को देखते हुए ठंड के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है उस ठंड को देखते हुए ब्लॉक माल के गहदो पंचायत के कई गांव गहदो ,उतरेहटा ,कलुआ खेड़ा, नरैना पुर,खगेश्वर खेड़ा, रामपुरवा,मजरो के गरीब विधवा दिव्यांग लोगो को पूर्व प्रधान प्रत्याशी इकबाल अहमद गाजी व उनके सहयोगी गणों द्वारा सैकड़ो गरीबों को कंबल बांटकर लोगों को ठंड से बचाने की जिम्मेदारी उठाई जिसमे मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रत्याशी मलिहाबाद राजबाला रावत जी के हाथों से कंबल मिलने से गरीब विधवा औरतों तथा दिव्यांगों में खुशी की लहर छा गई।

आपको बताते चलें की ग्राम पंचायत गहदों के खगेश्वर खेड़ा गांव निवासी पूर्व प्रधान प्रत्यासी इकबाल अहमद गाजी ने लोगों को बताया कि यह कंबल ही नहीं गरीब किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और गरीबों की हर संभव मदद करने का अथक प्रयास जारी रहेगा। सहयोगी योगेंद्र सिंह दिलदार अली लाल मोहम्मद फुरकान शमशाद गाजी अनीश गाजी उर्फ लल्ला, नूर मोहम्मद, रफीक अहमद मुशीर अली,निजाम गाजी, सौरभ भारती आदि ने लगभग 120 गरीब माताओं भाइयों व दिव्यांगों को कंबल व मिठाईयां बाटी।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इकबाल अहमद गाजी ने बताया जहां एक तरफ हमारे देश में हिंदू मुस्लिम हो रहा है मेरा मानना है हम सभी भारतीय हैं और गरीबों को बचाना हम लोगों का फर्ज बनता है शीतलहर का मौसम चल रहा है ठंड रिकॉर्ड तोड़ रही है ठंड के कारण हमारे आसपास गांव के किसी व्यक्ति की मौत ना हो इसी बात को मद्देनजर रखते हुए हम सभी लोगों ने गरीबों में कंबल बांटने का निर्णय किया जरूरतमंदों को दिव्यांगों को मिठाई तथा कंबल दिए जा रहे हैं
एक बूढ़ी औरत से बात करने पर उसने कहा भैया जरूरतमंदों को कंबल दे रहे हैं भगवान इनका भला करे हम सभी की दुआएं भैया के साथ में हैं भगवान उनकी उम्र और लंबी करें।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !