निगोहा /लखनऊ ( पंकज द्रिवेदी ) – निगोहा क्षेत्र के नंदौली गांव में 11 मई से चल रही विशाल रूद्र महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर बृहस्पति को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली कई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान बैंड की धुन पर युवा जमकर थिरके। इस दौरान श्रद्धालु जय श्रीकृष्ण के नारे लगा रहे थे जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

कथास्थल से महिलाएं और युवतियां व पुरुष अपने माथे पर कलश लेकर विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए सुदौली मोड़ होते हुए भवरेश्वर मंदिर धाम पहुंची। जहां कलश में गंगा जल भरने के बाद पुन: कथास्थल पहुंची। इसके बाद कथावाचक स्वामी श्री सुखपूर्णानंद जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित कराया। आयोजन कर्ता के रूप में रहे जजमानो ने बताया कि प्रतापगढ़ के स्वामी श्री सुख पूर्णानंद महाराज ने कलश स्थापित कराया।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
उन्होंने बताया कि 21 दिवसीय कथा का समापन 28 मई को होगा। सुबह 8 से एक बजे तक जाप और सुंदरकांड का पाठ होगा। इसके बाद रोजाना की तरह शाम 7:30 से रात्रि 11:30 बजे तक कथा होगी। और 29 मई को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा , शोभायात्रा में संतोष सिंह ,कृष्ण पाल सिंह ,आशीष सिंह ,भूपेंद्र सिंह ,आयुष सिंह , श्याम सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह ,राकेश सिंह के अलावा सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !