Breaking News

मोदीमय बिहार :: दरभंगा से गोपालजी ठाकुर जीते, रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा उजियारपुर व काराकाट दोनों सीटों से पत्ता साफ

डेस्क : लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम के लिए वोटों की गिनती जारी है जिसमें बिहार की 40 सीटों में से 36 पर एनडीए अपनी बढ़त बनाए हुए है। परिणाम के लिए वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हुई और दोपहर के बाद नतीजे सामने आने लगे। बिहार में मोदी लहर चल रही है तो वहीं महागठबंधन बिल्कुल बेअसर दिख रहा है। 40 लोकसभा सीटों पर इस बार राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और महगठबंधन (Grand Alliance) के बीच कड़ा मुकाबला है।

दरभंगा सीट से बीजेपी उम्मीदवार गोपालजी ठाकुर जीत गये हैं। उन्होंने राजद उम्मीदवार अब्दुल बारी सिद्धकी को हराया है। जानकारी के मुताबिक गोपाल जी ठाकुर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी को उन्होंने दो लाख से अधिक मतों से मात दी है. वहीं बीएसपी से मोहम्मद मुख्तार तीसरे नंबर पर रहे हैं बता दें कि बिहार की दरभंगा लोकसभा सीट पर 29 अप्रैल को चौथे चरण में मतदान हुए थे. इस सीट पर 56.62 फीसदी वोटरों ने मतदान किया. दरभंगा लोकसभा सीट से 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे.

गौरतलब है कि साल 2014 में बीजेपी के टिकट पर जीतने वाले पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद दरभंगा से चुनाव मैदान में नहीं थे. बीजेपी छोड़ने के बाद कांग्रेस का दामन थामने वाले कीर्ति आजाद इस बार धनबाद से चुनाव लड़ रहे हैं.दरभंगा लोकसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी अब्दुल बारी सिद्दीकी और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गोपाल जी ठाकुर के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही थी. लेकिन नतीजों में यह कहीं दिखा नहीं कि कोई टक्कर भी

Bihar Election Result 2019 LIVE Update:

05.35 PM: रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा उजियारपुर व काराकाट दोनों सीटों से हारे।

05.25 PM: बिहार में अब तक 29 सीटों पर महागठबंधन की हार। औपचाारिक घोषणा बाकी।

05.15 PM: भागलपुर में 2,25,245 वोट से अजय मंडल अपने प्रतिद्वंद्वी बुलो मंडल से आगे चल रहे हैं।

05.10 PM: सीतामढ़ी से भाजपा के सुनील कुमार पिंटू जीते। घोषणा बाकी।

05.05 PM: उजियारपुर से भाजपा के नित्यानंद राय और समस्तीपुर से लोजपा के रामचंद्र पासवान जीते।

05.05 PM: बिहार में अब तक 26 सीटों पर महागठबंधन की हार। औपचाारिक घोषणा बाकी।

05.00 PM: कटिहार में तारिक अनवर हारे। दुलालचंद गोस्‍वामी 57203 वोट से जीते। जीत की घोषणा बाकी

04.55 PM: बिहार में अब तक एनडीए की 25 सीटों पर जीत। एक सीट किशनगंज में कांग्रेस की बढ़त।

04.50 PM: सुपौल में पप्‍पू यादव की पत्‍नी रंजीत रंजन हारीं। एनडीए से जेडीयू प्रत्याशी दिलेश्वर कामत ने उन्‍हें 2 लाख 65 हजार 846 मतों से हराया। जदयू को 593821 तो कांग्रेस को 327975 मत मिले।

04.40 PM: अररिया में बीजेपी के प्रदीप सिंह जीते। जीत की घोषणा बाकी।

04.30 PM: मधेपुरा में जदयू के दिनेश चंद्र यादव राजद के शरद यादव से 2,39,384 मतों से आगे।

04.20 PM: पटना साहिब से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद जीते। औपचारिक घोषणा बाकी।

04.20 PM: बिहार में बीजेपी गठबंधन की 39 सीटों पर बढ़त। 19 सीटों पर जीत तो 20 सीटाें पर आगे।

04.10 PM: बिहार में अब तक 18 सीटों पर महागठबंधन की हार।

04.00 PM: 16 वें राउंड के बाद पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव 26, 811 वोट से आगे।

03.50 PM: पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव 14 वें राउंड के बाद 24, 954 वोट से आगे।

03.50 PM: पाटलिपुत्र से अब मीसा भारती पीछे हुईं। रामकृपाल फिर आगे निकले।

03.39 PM: पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद 2 लाख 24 हजार 796 मतों से आगे।

03.35 PM: बिहार में अब तक 13 सीटों पर महागठबंधन की हार।

03.30 PM: आरा से भाजपा के आरके सिंह जीते।

3.15PM: सासाराम से कांग्रेस प्रत्‍याशी मीरा कुमार हार गईं हैं। उन्‍हें भाजपा के छेदी पासवान ने शिकस्‍त दी।

03.00PM: बेगूसराय सीट से भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने बंपर जीत दर्ज की है तो वहीं जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार हार गए हैं।


02.46 PM: जमुई सीट से लोजपा उम्मीदवार चिराग पासवान ने जीत दर्ज की है।

02.40PM: पाटलिपुत्र सीट से राजद की उम्मीदवार मीसा भारती भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव से पिछड़ गयी हैं। रामकृपाल यादव पहली बार 1676 मत से आगे चर रहे हैं। वहीं पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद 78 हजार वोट से से आगे चल रहे हैं।

02.05PM: वैशाली लोकसभा सीट पर राजद उम्मीदवार रघुवंश प्रसाद सिंह को हराकर लोजपा प्रत्याशी वीणा देवी ने जीत दर्ज की है। तो वहीं, महाराजगंज सीट पर भाजपा के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने भी जीत दर्ज की है।

02.00PM: बेगूसराय में चुनावी रुझानों के बीच भाजपा और सीपीआई समर्थकों में हिंसक झड़प, एसपी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची, नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक की घटना, सीपीआई के जिला कार्यालय के सामने हुई घटना।

01.44PM: बिहार में दो सीटों पर एनडीए ने जीत के साथ अपना खाता खोला है। वहीं बेगूसराय से कन्हैया कुमार भाजपा नेता गिरिराज सिंह से काफी पीछे चल रहे हैं तो वहीं पटना साहिब से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा रविशंकर प्रसाद से पिछड़ गए हैं।

01.15AM: जमुई में10 वें चरण की मतगणना में लोजपा प्रत्याशी चिराग पासवान को 247174 वोट मिले हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी भूदेव चौधरी को 131565 वोट मिले हैं।

12.50PM: भाजपा के रवि शंकर प्रसाद 127717 वोटों से आगे चल रहे हैं। कुल अब तक उनको 257389 वोट मिला है। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी शत्रुघ्न सिन्हा को अबतक 129672 वोट मिले हैं। एेसे में रविशांकर प्रसाद की जीत तय है।

12.45PM: भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह आरा संसदीय क्षेत्र से जीत की ओर अग्रसर है भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर।

12.37PM: महाराजगंज सीट से BJP उम्मीदवार जनार्दन सिग्रीवाल 95 हजार वोट से आगे चल रहे हैं तो वहीं मुंगेर सीट से ललन सिंह 27 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। मुजफ्फरपुर सीट से अजय़ निषाद एक लाख 3 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।

12.15AM: वाल्मीकिनगर से जेडीयू उम्मीदवार वैद्यनाथ महतो ने जीत दर्ज की तो वहीं सीतामढ़ी सीट से जेडीयू उम्मीदवार सुनील कुमार पिंटू ने भी भारी मतों से जीत तय की।

12.10AM: बिहार में एनडीए की पहली जीत, दरभंगा सीट से भाजपा उम्मीदवार गोपलजी ठाकुर ने दो लाख से ज्यादा वोटों से बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने राजद उम्मीदवार अब्दुल बारी सिद्दीकी को हरा दिया है।

Check Also

वाचस्पति मिश्र के न्याय दर्शन से मिथिला में बौद्ध दर्शन निष्प्रभावी – शंकर झा

प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : मिथिला के अद्वैत वेदान्त दर्शन पर बौद्ध दर्शन …

मिथिला विभूति मण्डन मिश्र आदि शंकराचार्य से पराजित नहीं – शंकर झा

प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : मण्डन मिश्र “पूर्व मीमांसा दर्शन के बड़े प्रसिद्ध …

विद्यापति जैसे महान् भाषाविद् और विद्वान द्वारा वरिष्ठ मैथिल रचनाकारों का पूर्ण सम्मान

डेस्क : विद्यापति संस्कृत विद्वान के परिवार में जन्म लिए थे तथा खुद भी संस्कृत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *