
संदीप जायसवाल (काकोरी/लखनऊ) :: मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाये जाने के बाद आमों के शहर मलिहाबाद क्षेत्र में प्रथम आगमन पर राज्यपाल लाल जी टण्डन का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।राज्यपाल गुरुवार को मलिहाबाद क्षेत्र के रह्मानखेड़ा काकोरी के पास स्थित अपने फार्म हाउस पहुंचे।जहां उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।राज्यपाल लालजी टण्डन ने अपने फार्म हाउस में ही एक गौशाला भी बना रखी है।जिसमें अच्छी नस्लों की दर्जनों गाय पली हुईं हैं।राज्यपाल लालजी टण्डन ने इस अवसर पर पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि पहले मध्य प्रदेश के राजभवन में गौशाला भी थी।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
लेकिन बाद में किन्ही परस्थितियों में वह बंद हो गया था।अब बहुत जल्द एक नई गौशाला का निर्माण करा कर उसका संचालन कराया जायेगा।इस अवसर राज्यपाल जी ने अन्द्रसा मिठाई,समोसा,रबड़ी और अपनी बगिया के विभिन्न प्रकार के आमों का स्वाद अपने समर्थकों के साथ चखा।अपने गौशाला में पली गयों को भी देखा।भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मिथलेश यादव,विजयपाल सिंह,आकाश यादव,मण्डल उपाध्यक्ष संदीप जयसवाल,सहकारी संघ सभापति केशरी राव धारा सिंह,अन्नू मिश्रा सहित आदि समर्थकों ने फार्म हाउस पहुंचने पर जोरदार फूल मालाओं से स्वागत किया।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !