
संवाददाता (लखनऊ) :: राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत समेसी के मजरे मेला में स्थित प्राथमिक विद्यालय भाग 2 बिलडिंग में करीब सैकड़ों बच्चे पढ़ रहे थे बिल्डिंग जर्जर होने के कारण प्रधानाध्यापक द्वारा बिल्डिंग के निर्माण के संबंध में उच्च अधिकारियों तक गुहार लगाई, किंतु आधिकारियों द्वारा आश्वासन के ऊपर आश्वासन मिला, जैसे बारिश के महीने में अध्यापकों ने बिल्डिंग ढहने की कगार पर देखी तो पंचायत भवन में बच्चों को पढ़ाने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी से परमिशन लिया, और सभी बच्चे पंचायत भवन में पढ़ाई-लिखाई का कार्य करने लगे।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जर्जर बिल्डिंग के संबंध में ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक व संसद से गुहार लगाई किंतु शासन-प्रशासन द्वारा जर्जर बिल्डिंग को बनवाने का कार्य अभी तक नहीं हुआ। देखा जाए तो एक ही भवन में दो कार्य कैसे किये जा सकते हैं। एक तो बच्चो की पढ़ाई कार्य दूसरी ओर पंचायत कार्य। जर्जर प्राथमिक विद्यालय की बिल्डिंग को लेकर ग्राम प्रधान व ग्रामीण कई बार शासन-प्रशासन को लिखित सूचना दे चुके हैं लेकिन शासन-प्रशासन के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है ऐसे में छोटे-छोटे नौनिहाल बच्चों का कैसे उज्जवल होगा भविष्य
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !