Breaking News

जय कंकाली माई कंकाली माई…से गूंजायमान हुआ वातावरण

दरभंगा : रामबाग स्थित दरभंगा राज परिवार की कुलदेवी कंकाली मां के मंदिर में शनिवार से शुरू हुए कंकाली माई नवाह यज्ञ सह नाम धुन एवं संकीर्तन में कंकाली मां के जयकारे से पूरा परिसर गुंजायमान हो रहा है। नवरात्र को लेकर प्रात:कालीन पूजा और आरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।

दोपहर में मैथिली स्वर कोकिला डॉ. ममता ठाकुर एवं संध्या में सुषमा झा के स्वर में नाम धुन एवं उनके मंडली में शामिल कलाकारों के वाद्ययंत्रों के संगत से नाम धुन में चार चांद लग गया। अलग-अलग रागों में चढ़ते-उतरते उनके स्वर लहरियों के साथ वाद्य यंत्रों का अद्भुत संगम नामधुन को नया आयाम देकर श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है।

प्रकृति के गोद में स्थापित इस ऐतिहासिक मंदिर में आकर भक्त इतने रम जाते हैं कि उन्हें समय का ख्याल भी नहीं रहता। यही कारण है कि इस धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन भी परिसर श्रद्धालुओं से भरा रहा। जय कंकाली माई कंकाली माई कंकाली माई जय कंकाली माई… के सुरमय स्वर भक्तों को बरबस अपनी ओर खींच लेता है। मंदिर परिसर महिलाओं से भरा रहा।

भारी संख्या में महिलाएं संध्या में मां को साँझ दिखाने के लिए अपने घर से ही मिट्टी का दीप लेकर आयी और मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा आराधना की। भक्तगण पहले मंदिर पहुंचकर माता का दर्शन कर रहे हैं फिर नाम धुन संकीर्तन में भाग लेकर अपने को धन्य समझते हैं। मंदिर परिवार की ओर से एक पंडाल बनाया गया है जहां से सभी भक्तों को प्रसाद दिया जा रहा है जिसे पाकर भक्त आह्लादित हो जाते हैं।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *