Breaking News

ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों को दें तुरंत राहत : योगी

-जन हानि, पशु हानि एवं मकान क्षति से प्रभावित व्यक्तियों को सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराएं
राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित लोगों को अविलम्ब राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जन हानि, पशु हानि व मकान क्षति से प्रभावित व्यक्तियों को अनुमन्य सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को इस आपदा से फसलों को हुई हानि का आकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …