स्वास्थ्य संबंधी उपकरण खरीदने के लिए 113 करोड़ और दिए गए
राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।
राज्य सरकार ने कोरोना को महामारी घोषित किए जाने के बाद जरूरतमंदों की मदद के लिए जिलों को 750 करोड़ रुपये और आपदा निधि से अग्रिम दिए हैं। प्रदेश के सभी 75 जिलों को दस-दस करोड़ रुपये दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी कर दिया है।इसके पहले जिलों को 235 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य संबंधी जरूरी उपकरण खरीदने के लिए 113 करोड़ रुपये और दिए हैं।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उन्होंने कहा है कि घोषित महामारी कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियों के प्रभावित होने से दैनिक रूप से काम करने वालों के सामने भरण पोषण की समस्या को ध्यान में रखते हुए 750 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। डीएम इन पैसों को जरूरत के आधार पर खर्च कर सकेंगे। इन पैसों को आपदा कार्यों पर ही खर्च किया जा सकेगा।

इसके अलावा दूसरे मद में नहीं किया जा सकेगा। कोविड-19 के अलावा अन्य आपदाओं पर भी इन पैसों को खर्च किया जा सकेगा। इसके अलावा प्रदेश के जिलों को कोविड-19 के बचाव के लिए जरूरी उपकरण खरीदने के लिए 113 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। जरूरत के आधार पर जिलों में इन पैसों से स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों की खरीददारी की जाएगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !